Home छत्तीसगढ़ बेंथो उड़िया समाज का नारी सम्मान व सशक्तिकरण समारोह मे महिलाओ का...

बेंथो उड़िया समाज का नारी सम्मान व सशक्तिकरण समारोह मे महिलाओ का हुवा सम्मान

8
0

भिलाई ।खुर्सीपार के श्री राम चौक स्थित दशहरा मैदान में नारी शक्ति बेंथो उड़िया समाज द्वारा नारी सम्मान व नारी सशक्तिकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन वैशाली नगर के विधायक रिंकेश सेन ने भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विधायक रिंकेश सेन ने समाज को एकजुट होकर भाईचारे के साथ समाज को सुदृढ़ करने की अपील की और समाज के लिए सर्वसुविधायुक्त सामाजिक भवन बनवाने की बात कही।
​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दुर्ग सांसद विजय बघेल ने मुख्य अतिथि के आसंदी से अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा, “जिस समाज में नारियों का सम्मान हो और नारियों को सामाजिक कार्य करने के अवसर दिये जाते हों वह समाज निश्चित रूप से कामयाब होता है और मेरी शुभकामनाएं आपके समाज के लिए सदैव रहेंगी।” वहीं विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने नारी को शक्ति का रूप बताते हुए कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है।
​कार्यक्रम के प्रारंभ में समाज के संस्थापक निरंजन बिसाई ने स्वागत भाषण देते हुए समाज की उपलब्धियों और भावी कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। विशेष अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, पार्षद श्याम सुंदर राव, डी. कामराजू, केशव चौबे, जगदीश प्रसाद, भूपेंद्र यादव, एम. गोपाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू खान, महेश बिसाई एवं कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुमित सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
​समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा समाज के कलाकारों ने सुमधुर गीत व भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस अवसर पर समाज की प्रमुख महिलाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन समाज के वरिष्ठ एवं शिक्षाविद राजेन्द्र नाग ने किया तथा आभार प्रदर्शन सरस्वती बिसाई द्वारा किया गया।
​इस आयोजन में मुख्य रूप से नीरू साहू, भरत कन्हाई, अभिमन्यु साहू, मदन माझी, सोमेश साहू, जनार्दन बिसाई, गणेश बिसाई, सिंता मोहन, भास्कर बिसाई, आनंद बिसाई, प्रेम बिसाई, निराकार कन्हाई, दुर्योधन बिसाई, केशव कन्हाई, जादव कन्हाई, पुरुषोत्तम दलाई, खतरों कन्हाई, प्रभाकर बिसाई, रामचंद्र दलाई, मलेश्वर दलाई, कैलाश दलाई, भीम दलाई, दामोदर दलाई, दुर्लभ दलाई, कुरा साहू, दिलीप दलाई एवं महिला समाज से शारदा साहू, मालती बिसाई, सुमंती माझी, यशोदा बिसाई, दीपा दलाई, बृंदावती बिसाई, सिंता रेवती, पूनम दलाई, देवकी कन्हाई, रूपा दलाई, सत्यवती दलाई, सरस्वती बिसाई, कविता दलाई, सविता दलाई, कुमारी, संतोषी बिसाई, संध्या बिसाई, मेनका साहू, मोनू साहू, कमला दलाई, सुजाता बिसाई, संगीता बिसाई, निरंजन बिसाई सहित हजारों की संख्या में पहुंचे समाज के लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए आपसी सामंजस्य और भाईचारे का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया