Home छत्तीसगढ़ मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि बढ़ाने हेतु जिला कांग्रेस...

मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि बढ़ाने हेतु जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, हजारों Gen-Z युवा हो सकते हैं मताधिकार से वंचित ? -अली हुसैन

5
0

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग और भारत निर्वाचन आयोग के बीच सामंजस्य की कमी और वेबसाइट फ्रीज होने के कारण दुर्ग जिले के हजारों युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए परेशान हो रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के सचिव अली हुसैन सिद्दीकी ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग को ज्ञापन सौंपकर प्रारूप क-1,ख और ग फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की मांग की है।
​ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 1 अक्टूबर 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन एवं बीएलओ (BLO) के पास 23 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 के बीच फॉर्म-6 जमा किया था। हालांकि, भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट 21 अक्टूबर से फ्रीज होने के कारण इन आवेदनों का एपिक (EPIC) नंबर जारी नहीं हो पाया है, जिससे उनके आवेदन लंबित पड़े हैं।
​, बुधवार 11 नवंबर 2026 को नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु प्रारूप क-1 जमा करने की अंतिम तारीख है। यदि यह तिथि नहीं बढ़ाई गई, तो नगर पालिक निगम भिलाई, रिसाली, भिलाई-3 चरोदा एवं नगर पालिका जामुल के हजारों नवप्रवेशी (Gen-Z) युवा आगामी दिसंबर 2026 में होने वाले निकाय चुनावों में अपने महापौर और पार्षद के चुनाव हेतु मतदान करने से वंचित रह जाएंगे। अकेले भिलाई निगम क्षेत्र में ही ऐसे युवाओं की संख्या 4 से 5 हजार के करीब है।
​कांग्रेस सचिव अली हुसैन सिद्दीकी ने बताया कि इस विषय में 3 नवंबर 2026 को भिलाई निगम के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराकर जिला निर्वाचन विभाग के संज्ञान में मामला लाया गया था। उस समय निर्वाचन विभाग द्वारा आयोग को पत्र लिखने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अंतिम तिथि आ जाने के बावजूद अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय या सुनवाई नहीं हुई है।
​युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई, रिसाली, भिलाई-3 चरोदा एवं जामुल के लिए प्रारूप क-1, ख और ग फॉर्म जमा करने की तिथि में तत्काल वृद्धि की जाए।