दुर्ग जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी दिनेश कुमार राउटे के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई आगजनी की घटनाओं पर समय रहते काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी के चलते दोनों ही मामलों में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़े हादसों को टाल दिया गया।
पहली घटना (गिरधारी नगर)के 23 नवंबर 2026 को मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरधारी नगर स्थित एक घर में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल प्रभारी भगवती बंजारे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायरमैन ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए घर के भीतर प्रवेश कर जलते हुए सिलेंडर की आग को बुझाया और उसे सुरक्षित स्थान पर निकालकर आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित किया।
दूसरी घटना अरसनारा 24 नवंबर 2026 की दरम्यानी रात करीब 12:27 बजे जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरसनारा स्थित एक फैक्ट्री की यूनिट में आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल प्रभारी धनु यादव अपने दल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में फैलने से रोका और पूर्णतः नियंत्रित कर लिया।
फिलहाल दोनों ही घटनाओं में आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है, जिसे अज्ञात माना जा रहा है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों द्वारा बनाई गई बेहतर टीमवर्क और समय पर घटनास्थल पहुंचने की कार्यप्रणाली से क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित होने से बच गई।



