Home छत्तीसगढ़ बिग ब्रेकिंग,,भिलाई निगम के जोन 5 कार्यालय में देर रात लगी आग

बिग ब्रेकिंग,,भिलाई निगम के जोन 5 कार्यालय में देर रात लगी आग

16
0

भिलाई:​रविवार देर रात लगभग 10 बजे भिलाई नगर निगम के जोन 5 कार्यालय में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में कार्यालय में रखी कई फाइलें और बिजली का सामान जलकर खाक होने की खबर सामने आ रही है।
​घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कुल नुकसान का सटीक आकलन सोमवार सुबह कार्यालय खुलने और जांच के बाद ही हो सकेगा।
​मामले पर निगम आयुक्त सुरुचि सिंह ने कहा कि फिलहाल आग लगने का मुख्य कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा, “दीपावली का समय है, ऐसे में अभी आग के कारणों पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।”
​वहीं, कार्यालय में आग लगने की सूचना मिलते ही जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी भी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और पूरी घटना की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने की मांग की है।
​फिलहाल, दमकल विभाग और पुलिस की टीम आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या अन्य कोई कारण का पता लगाने में जुट गई है।