Home छत्तीसगढ़ केंद्रीय जेल दुर्ग में छत्तीसगढ़ की पहली खुली जेल (OCI) का शुभारंभ,...

केंद्रीय जेल दुर्ग में छत्तीसगढ़ की पहली खुली जेल (OCI) का शुभारंभ, डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया उद्घाटन

13
0

दुर्ग(प्रभातटीवी )छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कैदियों के पुनर्वास और सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। 21 सितंबर 2026 को जारी सरकारी अधिसूचना के बाद, केंद्रीय जेल दुर्ग में राज्य की पहली खुली जेल (ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन – OCI) का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस विशेष केंद्र का उद्घाटन महानिदेशक (डीजी जेल) हिमांशु गुप्ता के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
​दुर्ग जेल परिसर में उपलब्ध मौजूदा अधोसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का बेहतर उपयोग करते हुए इस अनूठे कॉन्सेप्ट को तैयार किया गया है। यह छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी तरह की पहली ओपन जेल व्यवस्था है, जिसका उद्देश्य बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उनमें आत्म-निर्भरता की भावना पैदा करना है।
​30 बंदियों को मिलेगी सुविधा
प्रारंभिक चरण में इस खुली जेल में 30 पात्र बंदियों को रखा जाएगा। इस व्यवस्था के तहत बंदी सुबह अपने विभिन्न रोजगार एवं दैनिक कार्यों के लिए जेल परिसर से बाहर जा सकेंगे और दिनभर कार्य पूरा करने के बाद शाम को शाम के समय (लॉकअप होने से पहले) वापस जेल लौट आएंगे।
​इस गरिमामय कार्यक्रम के अवसर पर जेल अधीक्षक मनीष संभाकर, जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित रहे।