Home छत्तीसगढ़ साइबर अपराध से बचाव को लेकर शीतलापारा में जागरूकता शिविर आयोजित

साइबर अपराध से बचाव को लेकर शीतलापारा में जागरूकता शिविर आयोजित

17
0

भिलाई-चरोदा। नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 09 शीतलापारा में थाना पुरानी भिलाई द्वारा साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में थाना पुरानी भिलाई के इंस्पेक्टर प्रमोद सिन्हा एवं दुर्गेश्वरी कुर्रे ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों, अनजान कॉल एवं लिंक से सावधानी बरतने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 09 की पार्षद कुसुम विपिन चंद्राकर ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को अपने परिवार, पड़ोस एवं अन्य लोगों तक पहुंचाएं और स्वयं भी सतर्क रहें तथा दूसरों को भी जागरूक करें।
कार्यक्रम में त्रिवेणी पटेल, चमेली पटेल, गौरी पटेल, भेमेश्वरी पटेल, कृष्णा पटेल, प्रेमलता देवांगन, मुस्कान सोनी, रुखमणी सोनी, ममता पटेल, बहुरा साहू, ऊषा पटेल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।