भिलाई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर भिलाई 3 के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी,डा पूजा सिन्हा,योग शिक्षक मेघेश सोनी एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, जरवाय में 5 दिवसीय निःशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 17 जून से 21 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर का आयोजन संचालक आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला आयुष अधिकारी, दुर्ग डॉ दिनेश चंद्रवंशी के निर्देशानुसार किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना, स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है।
आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से परिवार सहित शिविर में शामिल होकर योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। प्रतिभागियों को खाली पेट आने, ढीले एवं आरामदायक वस्त्र पहनने तथा शीघ्र निद्रा से उठकर समय पर पहुंचने की सलाह दी गई है। साथ ही अपनी पानी की बोतल एवं योगा मैट/आसन साथ लाने का अनुरोध किया गया है। यह शिविर का आयोजन कार्यालय जिला आयुष अधिकारी दुर्ग, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जरवाय तथा संचालनालय आयुष विभाग रायपुर के सहयोग से किया जा रहा है।



