अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने भारत के खिलाफ जून में होने वाले एकमात्र टेस्ट में खेलने पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि लाल गेंद क्रिकेट उनकी लंबी करियर की संभावनाओं के लिए जोखिम भरा हो सकता है। राशिद फिलहाल आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अफगानिस्तान को जून में न्यू चंडीगढ़ में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है, लेकिन राशिद ने स्वीकार किया कि इस मैच में उनके खेलने की संभावना कम है।
राशिद बोले- डॉक्टर ने टेस्ट प्रारूप से दूर रहने की दी है सलाह
राशिद ने कहा, मैं पहले भी एक टेस्ट खेल चुका हूं। मैं बस आराम से खेलूंगा। मैं नहीं चाहता कि मेरी पीठ में कोई इंजरी हो। मैं 100 टेस्ट मैच नहीं खेल सकता। लाल गेंद प्रारूप का क्रिकेट थोड़ा मुश्किल है क्योंकि मेरे डॉक्टर ने मुझसे कहा था कि इससे दूर रहो। फिर भी मैंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 67 ओवर फेंके, जिससे डॉक्टर हैरान रह गए। वनडे क्रिकेट मुझे पसंद है



