Home छत्तीसगढ़ CICASA भिलाई ने रचा एक और कीर्तिमान – विधानसभा भ्रमण सफल

CICASA भिलाई ने रचा एक और कीर्तिमान – विधानसभा भ्रमण सफल

13
0

भिलाई/ सीआईसीएएसए के विद्यार्थियों द्वारा *छत्तीसगढ़ विधानसभा* का शैक्षणिक भ्रमण अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए सीखने और समझने का एक अद्भुत अवसर साबित हुआ, जिसमें उन्हें लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को करीब से देखने का अवसर मिला।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ के *माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी* से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों ने उनसे सौहार्दपूर्ण मुलाकात की तथा इस यादगार पल को कैमरे में कैद करते हुए उनके साथ छायाचित्र भी लिया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही को लाइव सत्र के माध्यम से देखा, जिसमें विभिन्न जनहित मुद्दों पर हो रही चर्चा और बहस को समझने का अवसर मिला। यह अनुभव विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।

इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों ने विधानसभा भवन की भव्य एवं आधुनिक वास्तुकला का अवलोकन किया, जिसने सभी को अत्यधिक प्रभावित किया। भवन की संरचना एवं व्यवस्थाओं ने विद्यार्थियों के मन पर गहरी छाप छोड़ी।

इस अवसर पर *भिलाई सीआईसीएएसए शाखा के अध्यक्ष CA सुखदेव राठी, सचिव CA प्रतीक अग्रवाल एवं CICASA चेयरमैन CA तलविंदर सिंह सैनी* की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके मार्गदर्शन में यह भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस सफल आयोजन हेतु *CA राजेश कुमार बाफना, CA मिनेश जैनएवं CA प्रफुल कोठारी* का विशेष योगदान रहा। साथ ही, इस अवसर को संभव बनाने में *माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी* का विशेष आभार व्यक्त किया जाता है।

यह संपूर्ण भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, प्रेरणा और उत्साह से भरपूर रहा तथा यह उनके शैक्षणिक जीवन की एक अविस्मरणीय उपलब्धि बन गया।