टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को लगातार तीसरा मैच हराकर सुपर-8 में जगह बना ली। रविवार को कोलंबो में भारत ने 175 रन बनाए, पाकिस्तान 114 रन ही बना सका।
प्लेयर ऑफ द मैच ईशान किशन ने 77 रन बनाए। उनका एक शॉट सीधे नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े तिलक वर्मा का लगा। दोनों खिलाड़ियों ने 1-1 कैच छोड़ा। वहीं अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार खाता नहीं खोल सके।



