भिलाई /भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने पार्टीजिला भिलाई के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश वर्मा को संगठन जिला कवर्धा का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी संगठन में उनके लंबे अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
महेश वर्मा की नियुक्ति के उपरांत कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उल्लास और उत्साह की लहर देखी जा रही है। सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने वाला निर्णय बताया है।
प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री वर्मा के मार्गदर्शन में संगठन जिला कवर्धा में पार्टी का संगठन मजबूत होगा और संगठनात्मक गतिविधियों में और अधिक गति आएगी।



