Home छत्तीसगढ़ डॉ अम्बेडकर प्रतिमा सौंदर्याकरण हेतु शिलान्यास कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन

डॉ अम्बेडकर प्रतिमा सौंदर्याकरण हेतु शिलान्यास कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन

30
0

भिलाई /भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एस.टी एम्पलाईज एसोसिएशन (पं. क्र-6976) के अध्यक्ष एवं सेल एस सी/एसटी फेडरेशन के उपाध्यक्ष कोमल प्रसाद की अध्यक्षता में डॉ. अम्बेडकर प्रेरणा स्थल, के डॉ अम्बेडकर प्रतिमा सौंदर्याकरण हेतु शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-6 में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन कुमार के कर कमलों से शिलान्यास का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (मा सं )ने डॉ अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये। तत्पश्चात उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों ने भी पुष्पांजली अर्पित किये।

मुख्य अतिथि पवन कुमार ने अपने उदबोधन में कहा कि डॉ. अम्बेडकर जी की यह प्रतिमा केवल एक प्रतिमा नहीं है, बल्कि यह भारत को एकता के सूत्र में बांधने, सभी नागरिकों के बीच समानता, न्याय एवं बंधुता बढाने वाला एक विचार धारा है।उन्होंने इस कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये l

विशिष्ट अतिथि ए. बी श्रीनिवास महाप्रवंधक प्रभारी (TSD)ने अपने उदबोधन में कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा सम्मान जनक रूप से उचित जगह पर स्थापित कर सौंदर्याकरण किया जायेगा, जिससे भिलाई की ख्याति में भी चार चांद लगेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कोमल प्रसाद ने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा का सौदर्याकरण की बहुप्रतीक्षित मांग आज हमारे श्री पवन कुमार साहब के हाथों से सम्पन्न हुआ है। बहुत ही जल्द बाबा साहेब की गरिमा एवं प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रतिमा का सौन्दर्याकरण कर भिलाई वासियों को एक सौगात दे सकेंगे। यह जगह एक दार्शनिक स्थल के रूप जाना जायेगा l
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री जे एन ठाकुर महाप्रबंधक प्रभारी मानव संसाधन, श्री डॉ उदय धाबर्डे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सेक्टर-9 अस्पताल, श्री विष्णु पाठक महाप्रबंधक नगर सेवाएं विभाग, श्री सौमिक डे महाप्रबंधक कार्यपालक निदेशक सचिवालय, श्री रोहित हरित सहा महाप्रबंधक आयरन जोन एवं लाइजन ऑफिसर, श्री कमरुद्दीन, सहायक महाप्रवंधक नगर सेवाएं सहित बड़ी संख्या में बीएसपी के अधिकारी उपस्थित थे।

गौरवमयी क्षण के साक्षी बनने अनिल साखरे, अध्यक्ष तथागत समाज कल्याण समिति, दशस्थ प्रसाद अहिरवार, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय बौद्ध महासभा एवं उनके समिति के समस्त पदाधिकारीगण सहित एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार कमल टंडन, महाप्रबंधक उर्जा प्रबंधन विभाग, श्रीमती सविता मेश्राम, पूर्व अध्यक्ष डॉ अम्बेडकर भवन सेक्टर-6 भिलाई उपस्थित थे।

इस अवसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों में अध्यक्ष कोमल प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मंडावी, उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, शशांक प्रसाद, संगठन सचिव परमेश्वर लाल कुर्रे, जोनल सचिव कालीदास बघेल, जीतेन्द्र कुमार भारती, संजय कुमार कोषाध्यक्ष.अनिल कुमार खेलवार, कार्यकारिणी सदस्य हेमन्त भुआर्य, धनंजय मेश्राम, लेखराम घरेन्द्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मंडावी ने दिया।