Home छत्तीसगढ़ अग्रसेन महाविद्यालय धनोरा दुर्ग के छात्र-छात्राओं ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

अग्रसेन महाविद्यालय धनोरा दुर्ग के छात्र-छात्राओं ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

4
0

भिलाई /हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा घोषित बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर व द्वितीय सेमेस्टर के परिणामों में अग्रसेन महाविद्यालय धनोरा, दुर्ग के छात्र-छात्राओं ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन का क्रम जारी रखा है। महाविद्यालय की बी.एड. चतुर्थ एवं द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट शत- प्रतिशत रहा। बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर के घोषित परिणामों के आधार पर प्रथम स्थान पर नेहा साहू, द्वितीय स्थान पर अंजली शर्मा व तृतीय स्थान पर पीयूष कुमार देवांगन एवं द्वितीय सेमेस्टर में प्रथम स्थान पर फरहाना खान, द्वितीय स्थान पर अदिति दीवान व तृतीय स्थान पर श्रुति गिरी रही।
अग्रसेन महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ.(श्रीमती) मंजू लता अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) जूही पीटर व समस्त प्राध्यापकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई दी।