Prabhat TVPrabhat TV
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Facebook Twitter Instagram
Saturday, June 10
Trending
  • शर्ट के खुले बटन में नजर आईं मलाइक, उनकी इन अदाओं पर फिदा हुए फैंस….
  • कटरीना की इस बात से विक्की कौशल को लगता है डर..
  • शाहिद की अपकमिंग फिल्म ‘कोई शक’ को लेकर एक नई जानकारी सामने आई….
  • रवींद्र जडेजा ने विदेशी सरजमीं पर 2 विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास….
  • मार्नस लाबुशेन ने दूसरी पारी में अपनी बैटिंग से पहले सोने पर दिया बयान….
  • ओवल के मैदान पर भारत की ओर से दो भारतीय खिलाड़ियों ने जड़ा अर्धशतक….
  • अजिंक्य रहाणे ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद शानदार प्रदर्शन का श्रेय एमएस धोनी को दिया….
  • जाने Prepaid, Credit और Debit कार्ड में क्या है अंतर
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Prabhat TV Prabhat TV
Banner
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Prabhat TVPrabhat TV
Home»छत्तीसगढ़»रजौटी गौठान की समूह की महिलाएं अपने सपने को पंख देकर नई कहानी लिख रही हैं
छत्तीसगढ़

रजौटी गौठान की समूह की महिलाएं अपने सपने को पंख देकर नई कहानी लिख रही हैं

adminBy adminMay 25, 2023No Comments4 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email
Share
WhatsApp Facebook Twitter Email

 

जशपुरनगर :  जशपुर जिले के गौठानों में स्व सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत महिलाओं को समूह के रूप में गठित कर रोजगार से जोड़े जाने की अति महत्वाकांक्षी योजना है। महिलाएं समूह से जुड़ कर सफलता की नयी कहानियां लिख रहीं है, तथा अपने सपने का पंख दे कर नयी उड़ान के लिए तैयार है। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव के दिशा-निर्देश में हर संभव प्रयास किए जा रहे है।
इसी कड़ी में कांसाबेल विकासखण्ड के रजौटी बगिया गौठान के रानी स्व सहायता समूह द्वारा मसाला प्रसंस्करण का कार्य किया जा रहा है। रानी स्व सहायता समूह के सभी सदस्य का समूह में जुड़ने से पहले सभी दीदियों की आजीविका उनके प्रतिदिन के मेहनत मजदूरी पर निर्भर था और साथ ही कमाने के लिए कोई काम भी नहीं मिलता था एवं घर परिवार में पैसों की समस्या से हमेसा घिरी हुई रहती थी। आज सभी दीदियॉ स्व-रोजगार से जुड़ गई है और उन्हें आर्थिक लाभ भी हो रहा है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक श्री विजय शरण प्रसाद ने बताया कि कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम रजौटी (बगिया) में रानी स्व सहायता समूह की महिलाएं क्षमता वर्धन का कार्य विकासखण्ड मिशन प्रबंध इकाई एवं अभिसरण के माध्यम कर रहें हैं। महिलाएं समूह से जुड़ने के बाद जिन्दगी में कुछ कर गुजरने एवं अच्छे मुकाम में पहुंचने की प्रेरणा मिली जिससे अपने आर्थिक विकास के लिए कुछ न कुछ आजीविका संबंधित कार्य करना चाहती थी, इसलिए वे समूह के 11 सूत्रों का नियमतः पालन करते हुए चकिय निधी राशि 15000 रूपए, सामुदायिक निवेश कोष राशि 60000 रूपए एवं बैंक लिंकेज की राशि 100000 रूपए प्राप्त कर स्वयं की खेती बाड़ी को अपने आजीविका का साधन बनाकर अपने जीवन स्तर होने वाली सुधार की शुरूआत की है। इसके साथ ही रानी स्व सहायता समूह गोठान में जुड़ने के बाद हल्दी की खेती करना आरम्भ किया जिसमें उनको अपने हल्दी को अच्छे दामो में बेचने की सोच के साथ हल्दी की प्रसंस्करण कर बेचने की सोच सूझी।
रानी स्व सहायता समूह के इस सोच को देखते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से मसाला प्रसंस्करण युनिट मार्च 2022 में स्थापित कर प्रशिक्षण दिया गया और अप्रैल 2022 स्व सहायता समूह सर्वप्रथम गोठान से उपज हल्दी प्रसंस्करण का कार्य आरंभ किया गया। स्व सहायता समूह द्वारा कच्चा माल (खड़ी हल्दी, धनिया, मिर्च) स्वयं द्वारा उत्पादित एवं स्व सहायता सदस्य द्वारा उत्पादित हल्दी प्राप्त होता है, और साथ ही बाजार मूल्य कम रहता है उस समय समूह द्वारा खरीद लिया जाता है, वर्तमान में स्व सहायता समूह द्वारा कच्चा माल पंडरीपानी और कांसाबेल के थोक विक्रेता से खरीदा जाता है। प्रसंस्करण उपरांत प्रसंस्कृत उत्पाद को स्व सहायता समूह द्वारा सी-मार्ट, छात्रावास, लोकल मार्केट, हाट बाजार, सुपर मार्ट अलावा समय-समय पर होने वाले उत्सव मेला, गोठान मेला, सरस मेला में विक्रय किया जाता है। वर्तमान स्थिति में हल्दी पाउडर 800 कि.ग्रा. 180 रुपए दर से 144000 रूपए धनिया पाउडर 650 किग्रा. 180 रुपए के दर से 117000 रूपए एवं मिर्च पाउडर 498 कि.ग्रा. 275 रुपए के दर से 136950 रुपए इस प्रकार रानी स्व सहायता समूह को कुल 3,97,950 रुपए की आमदनी प्राप्त हुआ है ।
मसाला प्रसंस्करण से बाजार से हल्दी, मिर्च, धनिया न खरीद कर स्व सहायता समूह द्वारा उत्पादन करना एवं उस उत्पाद मसाला का प्रसंस्करण कर उसका मार्केटिंग करना, एनआरएलएम के माध्यम से आर्गेनिक हल्दी उत्पादन करते हुए सर्टिफिकेट प्राप्त कर, आर्गेनिक हल्दी पाउडर का ज्यादा दामों में मार्केटिंग करना, ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट प्राप्त कर आर्गेनिक टैग के साथ रांची, रायपुर, बिलासपुर आदि जगहों एवं ऑनलाईन प्लेटफार्म में मार्केटिंग करना भविष्य की परिकल्पना है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
Previous Articleराज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन तथा मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे
Next Article हज यात्रियों ने सीखा उमरा अदा करना
admin
  • Website

Related Posts

प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले में भाजपा ने दिखाया दम , शक्ति प्रदर्शन कर भाजपा ने किया नामांकन दाखिल

June 10, 2023

मुख्यमंत्री  बघेल ने कवर्धा कलेक्टर कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण

June 10, 2023

परंपरागत व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को मिला पक्का चबूतरा और सहारा

June 10, 2023

Leave A Reply Cancel Reply

12501/ 169
ADV
Ro No. 12441/169
Ro No. 12441/169
Ro No. 12441/169
RO- 12402/ 176
RO-12402/ 176
व्यापार

जाने Prepaid, Credit और Debit कार्ड में क्या है अंतर

June 10, 2023

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

June 10, 2023

इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश घटकर छह माह के निचले स्तर पर पहुंचा….

June 10, 2023

करंसी को लेकर आरबीआई ने जताई चिंता….

June 10, 2023
PTV Youtube Channel

शादीशुदा महिलाएं भी बन सकती हैं मिस यूनिवर्स

By adminAugust 22, 2022

मिस यूनिवर्स को लेकर एक नया नियम बनाया गया है। जिसके तहत अब शादीशुदा महिलाएं…

Contact
Contact

रमेश भगत
संपादक – प्रोप्राइटर
www.prabhattv.com
एड्रेस : F – 173 , आकाश गंगा , सुपेला , भिलाई , जिला – दुर्ग , छत्तीसगढ़

प्रभात मीडिया की सम्बद्ध संस्था www.prabhattv.com

मोबाइल : 9827181344

Email : prabhattvcg@gmail.com

असिस्टेंट कंसल्ट : छत्तीसगढ़ प्रभात ( वीकली न्यूज पेपर )
रजिस्ट्रेशन नंबर : CHHHIN / 2003 /14408

Facebook Twitter YouTube
About

Welcome to PrabhatTv, your number one source for the local news of chhattisgarh. We’re dedicated to providing you the very best and authentic video news of chhattisgrah state.

Copyright © 2023. PrabhatTv .
  • Home
  • Lifestyle
  • Fashion
  • Celebrities
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.