Prabhat TVPrabhat TV
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Facebook Twitter Instagram
Saturday, June 10
Trending
  • शर्ट के खुले बटन में नजर आईं मलाइक, उनकी इन अदाओं पर फिदा हुए फैंस….
  • कटरीना की इस बात से विक्की कौशल को लगता है डर..
  • शाहिद की अपकमिंग फिल्म ‘कोई शक’ को लेकर एक नई जानकारी सामने आई….
  • रवींद्र जडेजा ने विदेशी सरजमीं पर 2 विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास….
  • मार्नस लाबुशेन ने दूसरी पारी में अपनी बैटिंग से पहले सोने पर दिया बयान….
  • ओवल के मैदान पर भारत की ओर से दो भारतीय खिलाड़ियों ने जड़ा अर्धशतक….
  • अजिंक्य रहाणे ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद शानदार प्रदर्शन का श्रेय एमएस धोनी को दिया….
  • जाने Prepaid, Credit और Debit कार्ड में क्या है अंतर
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Prabhat TV Prabhat TV
Banner
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Prabhat TVPrabhat TV
Home»मनोरंजन»बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त और नरगिस की लव स्टोरी….
मनोरंजन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त और नरगिस की लव स्टोरी….

adminBy adminMay 24, 2023No Comments3 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email
Share
WhatsApp Facebook Twitter Email

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त ने फिल्‍म हो या राजनीति दोनों ही क्षेत्रों में अपनी खास पहचान बनाई है। सुनील दत्त के जीवन में काफी संघर्ष रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी मेहनत और लगन से सफलता के झंडे लहराए गए। सुनील दत्त की लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सुनील और नरगिस की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्मी की कहानी से कम नहीं हैं। आइए जानते हैं उनकी लव स्टोरी…क्या आप जानते हैं सुनील से पहले राज कपूर से बढ़ी थीं नरगिस की नजदीकियां? सुनील दत्त और नरगिस की लव स्टोरी की चर्चा आज भी बी-टाउन में खूब होती हैं, लेकिन आपको बता दें कि सुनील से पहले नरगिस का नाम राज कपूर के साथ खूब चर्चा में रहा है। दोनों की नजदीकियों की खबरें उस वक्त खूब सुर्खियों में रहीं थीं। नरगिस ने बरसात, आवारा, दीदार, जैसी कई हिट फिल्मों में राज कपूर के साथ काम किया है। नरगिस ने राज कपूर के साथ 16 फिल्में की और ज्यादातर फिल्में सफल साबित हुईं थीं। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और उन्हें प्यार हो गया था। लेखिका मधु जैन की किताब “द कपूर्स” के मुताबिक, दोनों ने शादी करने का मन भी बना लिया था, लेकिन शादीशुदा राज कपूर के साथ अपनी पत्नी कृष्णा से तलाक आसान नहीं था और दोनों के रिश्ते का अंत हो गया।

जानें नरगिस की जिंदगी में कैसे हुई थी सुनील दत्त की एंट्री

राज कपूर से रिश्ता खत्म होने के बाद नरगिस काफी टूट गई थीं। इसके बाद उनकी जिंदगी में सुनील दत्त की एंट्री हुई। सुनील दत्त और नरगिस की पहली मुलाकात एक रेडियो स्टेशन में काम करने के दौरान हुई थी। इस रेडियो स्टेशन में सुनील काम करते थे और उन्हें नरगिस का इंटरव्यू लेना था। इसके बाद दोनों की दूसरी मुलाकात फिल्म “दो बीघा” के सेट पर मिले थे। उस वक्त नरगिस इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुकी थीं और सुनील काम की तलाश कर रहे थे। हालांकि, इस वक्त दोनों के बीच कोई खास दोस्ती नहीं हुई थी। इसके बाद साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म मदर इंडिया ने नरगिस और सुनील दत्त ने एक साथ काम किया था।

नरगिस को बचाने के लिए आग में कूद गए थे सुनील

नरगिस ने राज कपूर से अलग होने के बाद फिल्म मदर इंडिया साइन की थी। फिल्म के सेट पर जहां, नरगिस और सुनील दत्त के बीच दोस्ती बढ़ रही थी। वहीं, सुनील पहले से ही नरगिस को काफी पसंद करते थे। इसी सेट पर एक हादसा हुआ, जिसने दोनों को करीब ला दिया था। बता दे कि फिल्म के सेट पर आग लग गई थी और नरगिस इसमें फंस गई थीं। ऐसे में नरगिस को बचाने के लिए सुनील इस आग में बिना अपनी जान की परवाह किए कूद गए थे। इस दौरान एक्ट्रेस तो बच गईं थीं, लेकिन सुनील खुद झुलस गए थे। इस एक घटना ने ही दोनों की जिंदगी को बदल दिया था। इसके बाद ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। साल 1958 में नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
Previous ArticleIPL 2023 से बाहर नहीं हुई गुजरात टाइटंस? दूसरे क्वालिफायर का करना होगा इंतजार….
Next Article शाहिद कपूर ने मचाया बवाल, फिल्म ब्लडी डैडी का ट्रेलर रिलीज….
admin
  • Website

Related Posts

शर्ट के खुले बटन में नजर आईं मलाइक, उनकी इन अदाओं पर फिदा हुए फैंस….

June 10, 2023

कटरीना की इस बात से विक्की कौशल को लगता है डर..

June 10, 2023

शाहिद की अपकमिंग फिल्म ‘कोई शक’ को लेकर एक नई जानकारी सामने आई….

June 10, 2023

Leave A Reply Cancel Reply

12501/ 169
ADV
Ro No. 12441/169
Ro No. 12441/169
Ro No. 12441/169
RO- 12402/ 176
RO-12402/ 176
व्यापार

जाने Prepaid, Credit और Debit कार्ड में क्या है अंतर

June 10, 2023

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

June 10, 2023

इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश घटकर छह माह के निचले स्तर पर पहुंचा….

June 10, 2023

करंसी को लेकर आरबीआई ने जताई चिंता….

June 10, 2023
PTV Youtube Channel

शादीशुदा महिलाएं भी बन सकती हैं मिस यूनिवर्स

By adminAugust 22, 2022

मिस यूनिवर्स को लेकर एक नया नियम बनाया गया है। जिसके तहत अब शादीशुदा महिलाएं…

Contact
Contact

रमेश भगत
संपादक – प्रोप्राइटर
www.prabhattv.com
एड्रेस : F – 173 , आकाश गंगा , सुपेला , भिलाई , जिला – दुर्ग , छत्तीसगढ़

प्रभात मीडिया की सम्बद्ध संस्था www.prabhattv.com

मोबाइल : 9827181344

Email : prabhattvcg@gmail.com

असिस्टेंट कंसल्ट : छत्तीसगढ़ प्रभात ( वीकली न्यूज पेपर )
रजिस्ट्रेशन नंबर : CHHHIN / 2003 /14408

Facebook Twitter YouTube
About

Welcome to PrabhatTv, your number one source for the local news of chhattisgarh. We’re dedicated to providing you the very best and authentic video news of chhattisgrah state.

Copyright © 2023. PrabhatTv .
  • Home
  • Lifestyle
  • Fashion
  • Celebrities
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.