Prabhat TVPrabhat TV
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Facebook Twitter Instagram
Friday, March 24
Trending
  • भिलाई नगर स्टेशन के सामने स्थित झुग्गी झोपड़ियों का निरीक्षण किया गया-मनोज तिवारी
  • किसानों को राहत देने के लिए अलर्ट मोड में सरकार, इस तरह मिलेगी फायदा….
  • रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकते हैं एमसी स्टैन….
  • इमरान हाशमी का भट्ट परिवार संग है कुछ खास रिश्ता….
  • IPL 2023: ये खूंखार खिलाड़ी बनेगा गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़ा खतरा….
  • IPL 2023 से पहले संन्यास लेगा टीम इंडिया का ये दिग्गज खिलाड़ी….
  • रोहित शर्मा का कप्तानी में लगभग खत्म हुआ करियर…
  • मुंबई और यूपी की टीमें एलिमिनेटर में बदलाव से बचना चाहेंगी, जानें प्लेइंग 11….
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Prabhat TV Prabhat TV
Banner
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Prabhat TVPrabhat TV
Home»देश-विदेश»अभी सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं
देश-विदेश

अभी सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं

adminBy adminJanuary 14, 2023Updated:February 13, 2023No Comments3 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email
Share
WhatsApp Facebook Twitter Email

नई दिल्ली । भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को उत्तर भारत में अगले हफ्ते से शीतलहर के एक नए दौर के शुरू होने और इससे तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया। वहीं कई राज्यों में सर्दी की स्थिति में कमी आने से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और इसके परिणामस्वरूप तेज सतही हवाओं के कारण पंजाब हरियाणा दिल्ली राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे की स्थिति में काफी सुधार आया। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह शहर में शीतलहर की वापसी की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में पांच जनवरी से नौ जनवरी तक शीतलहर का दौर रहा जो एक दशक में महीने में सबसे लंबा है। राजस्थान में सीकर के फतेहपुर और चुरू में पांच जनवरी को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस और शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कई दिनों की ठंड और कोहरे के मौसम के बाद चंडीगढ़ में तेज धूप निकली। शहर का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
देशभर के इन शहरों में मौसम का ये रहा हाल
हरियाणा में अंबाला में आठ डिग्री सेल्सियस हिसार में 8.5 डिग्री सेल्सियस करनाल में 8.7 डिग्री सेल्सियस नारनौल में नौ डिग्री सेल्सियस रोहतक में 9.2 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पटियाला में 8.4 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में 8.5 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में नौ डिग्री सेल्सियस और मुक्तसर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मोहाली में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोनमर्ग गुलमर्ग पहलगाम व कश्मीर के अन्य क्षेत्रों में हिमपात
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार दूसरे दिन हिमपात जारी रहा और पूरी घाटी में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। उन्होंने कहा कि सोनमर्ग गुलमर्ग पहलगाम और कश्मीर के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान हिमपात जारी रहा। कश्मीर के मैदानी क्षेत्र के कई इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। उन्होंने कहा कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी है जबकि घाटी को जम्मू क्षेत्र से जोड़ने वाली वैकल्पिक सड़क मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि कम दृश्यता के कारण यहां श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में कुछ देरी हुई। हालांकि दृश्यता में सुधार के बाद दोपहर में उड़ानों का संचालन बहाल हुआ। मौसम विज्ञान कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में 14 जनवरी से न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की कमी की संभावना है। बयान में कहा गया है कि 15 16 और 17 जनवरी को उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण शीतलहर की स्थिति और हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड पंजाब हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।

rn

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
Previous ArticleBigg Boss 16: क्या सुंबुल की वजह से टूट जाएगी शिव ठाकरे और साजिद खान की दोस्ती
Next Article जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में एक बार फिर हिमस्खलन हुआ
admin
  • Website

Related Posts

पंतजलि योग पीठ में संन्यास दीक्षा कार्यक्रम शुरू

March 24, 2023

बस ने तीर्थयात्रियों को कुचला पांच की मौत छह गंभीर घायल

March 24, 2023

पुलिसकर्मियों के जूतों से कुचलकर नवजात शिशु की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश

March 24, 2023

Leave A Reply Cancel Reply

RO-12338/162
RO-12338/162
ADV
व्यापार

किसानों को राहत देने के लिए अलर्ट मोड में सरकार, इस तरह मिलेगी फायदा….

March 24, 2023

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

March 23, 2023

पिछले साल UPI से हुई 195 करोड़ से अधिक की लेनदेन, लोग हुए धोखाधड़ी के शिकार….

March 23, 2023

कोयले की कीमत पर आया बड़ा अपडेट….

March 21, 2023
PTV Youtube Channel

शादीशुदा महिलाएं भी बन सकती हैं मिस यूनिवर्स

By adminAugust 22, 2022

मिस यूनिवर्स को लेकर एक नया नियम बनाया गया है। जिसके तहत अब शादीशुदा महिलाएं…

Contact
Contact

रमेश भगत
संपादक – प्रोप्राइटर
www.prabhattv.com
एड्रेस : F – 173 , आकाश गंगा , सुपेला , भिलाई , जिला – दुर्ग , छत्तीसगढ़

प्रभात मीडिया की सम्बद्ध संस्था www.prabhattv.com

मोबाइल : 9827181344

Email : prabhattvcg@gmail.com

असिस्टेंट कंसल्ट : छत्तीसगढ़ प्रभात ( वीकली न्यूज पेपर )
रजिस्ट्रेशन नंबर : CHHHIN / 2003 /14408

Facebook Twitter YouTube
About

Welcome to PrabhatTv, your number one source for the local news of chhattisgarh. We’re dedicated to providing you the very best and authentic video news of chhattisgrah state.

Copyright © 2023. PrabhatTv .
  • Home
  • Lifestyle
  • Fashion
  • Celebrities
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.