Prabhat TVPrabhat TV
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Facebook Twitter Instagram
Sunday, March 26
Trending
  • राम नवमी में हो रहे आयोजन के लिए विधायक देवेंद्र यादव ने दिया दान
  • प्रधानमंत्री मन कि बात का सामूहिक श्रवण जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व मे
  • बुर्का पहन इफ्तार पार्टी में पहुंचीं राखी सावंत, यूजर्स ने किया ट्रोल….
  • दलजीत कौर हुईं केन्या शिफ्ट पति निखिल के साथ..
  • WPL: मुंबई और दिल्ली के बीच होगा महिला आईपीएल का फाइनल….
  • IPL 2023: टीमों के लिए बड़ा खतरा साबित होगा ये नया कप्तान…
  • तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….
  • केंद्र सरकार पेंशन योजना में कर सकती है बदलाव….
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Prabhat TV Prabhat TV
Banner
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Prabhat TVPrabhat TV
Home»छत्तीसगढ़»नगरीय निकाय उपचुनाव रिजल्ट, कवर्धा और चिरमिरी में कांग्रेस का कब्जा, बिलासपुर में BJP प्रत्याशी जीतीं…
छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय उपचुनाव रिजल्ट, कवर्धा और चिरमिरी में कांग्रेस का कब्जा, बिलासपुर में BJP प्रत्याशी जीतीं…

adminBy adminJanuary 13, 2023Updated:February 13, 2023No Comments4 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email
Share
WhatsApp Facebook Twitter Email

छत्तीसगढ़: में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय उपचुनाव के रिजल्ट आ चुके हैं। कवर्धा और चिरमिरी में जहां सत्ताधारी दल कांग्रेस ने जीत हासिल की है, तो वहीं भूपेश सरकार में हुए उपचुनाव में पहली बार बीजेपी ने बिलासपुर में जीत का स्वाद चखा है। रायगढ़ में कमल खिला है। बलौदाबाजार में कांग्रेस प्रत्याशी ने बाजी मारी है। ये उपचुनाव विधानसभा निर्वाचन 2023 का सेमीफाइनल माना जा रहा है।

rn

बिलासपुर जिले में भाजपा के पक्ष में परिणाम आया है। भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्रद्धा जैन ने वार्ड 16 विष्णु नगर से जीत दर्ज की है। कांग्रेस-भाजपा दोनों दलों के स्थानीय दिग्गज नेताओं की साख चुनाव में दांव पर लगी थी। लिहाजा, चुनाव परिणाम के साथ ही सियासी घमासान और आरोप- प्रत्यारोप भी शुरू हो गया है। दरअसल, वार्ड 16 विष्णु नगर में पार्षद निधि जैन के निधन के बाद से वार्ड में पार्षद का पद रिक्त था।

rn

बलौदाबाजार जिले में नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार की रिक्त हुए वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद पद के लिए मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस प्रत्याशी धमेंद्र वर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी बीजेपी प्रत्याशी मायाराम को 20 वोट से शिकस्त दी। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार कुल वोट 728 पड़े थे। वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस प्रत्याशी धमेंद्र वर्मा इसमें धर्मेंद्र वर्मा को 367 एवं मयाराम को 347 मत मिले। इसके साथ ही 12 मत निरस्त एवं 2 मत नोटा को मिले। इस मौके पर रिटर्निंग अधिकारी कलेक्टर रजत बंसल ने विजयी प्रत्याशी धर्मेंद्र वर्मा को शुभकामनाएं देते हुए निर्वाचन प्रमाण पत्र भेंट किया।

rn

कवर्धा जिले के वार्ड 19 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रद्धा नामदेव 280 मतों से बाजी मारी है। वहीं भाजपा की शैला ठाकुर को 369 और निर्दलीय प्रत्याशी ममता पाली को मिले 3 वोट मिले हैं।

rn

भरतपुर-मनेंद्रगढ़-चिरमिरी जिले के चिरमिरी वार्ड नम्बर 22 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत त्रिपाठी ने जीत हासिल की है। मनेंद्रगढ़ के वार्ड नम्बर 3 में कांग्रेस के सपन महतो को जीत मिली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमित चंदेल को पछाड़ दिया है।

rn

राजनांदगांव के डोंगरगढ़ नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 6 के पार्षद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है। वार्ड नंबर 6 के लिए हुए पार्षद पद के उपचुनाव में कांग्रेस के युवा प्रत्याशी कृष्णा लिल्हारे ने भाजपा के रतन कोसे को 39 वोटों से मात दी है। उपचनाव में कुल 295 वोट पड़े थे, जिसमें 164 वोट कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में पड़े तो वही 125 वोट भाजपा के पक्ष में पड़े। वहीं 3 वोट नोटा ओर 3 वोट खारिज हुए।

rn

डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा की इस उपचुनाव में जीत के साथ कांग्रेस ने 2023 विधानसभा चुनाव के लिए आगाज किया है। प्रदेश में उपचुनाव नगरीय निकाय क्षेत्रों में जारी है इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में भी वार्ड नंबर 6 के पार्षद के निधन के बाद मतदान हुए, जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने वार्ड नंबर 6 के पार्षद पद पर जीत दर्ज की है। वही जीत के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है कांग्रेस से विधायक भुनेश्वर बघेल ने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया है।

rn

रायगढ़ के नगर निगम वार्ड 27 के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी सरिता राजेंद्र ठाकुर 264 वोटों से निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रानी सोनी को पराजित किया है। निर्दलीय प्रत्याशी योगेश्वरी कुर्रे को 182 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस को 599 और बीजेपी प्रत्याशी को 865 वोट मिले हैं। चुनावी नतीजों के बाद मतगणना स्थल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की ढोल नगाड़े बजाए और जीत का जश्न भी मनाया।

rn

सक्ती जिले के बाराद्वार नगर पंचायत वार्ड नंबर 7 के उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार पंकज सांवड़िया 48 मतों से जीत गए हैं। उन्हें 186 वोट मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 138 मत मिले।

rn

प्रदेश में नगर पालिका उप निर्वाचन 2022-23 के तहत राज्य के 12 जिलों के 14 नगरीय निकायों में मतदान हुआ था। वहीं राज्य में एक जिला पंचायत सदस्य, 10 जनपद पंचायत सदस्य, 127 सरपंच और 597 पंच सहित 735 रिक्त पदों पर मतदान हुआ था।

rn

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
Previous Articleविकासशील अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज रहेगी भारत की आर्थिक वृद्धि दर..
Next Article मुख्यमंत्री ने पाली में विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात की
admin
  • Website

Related Posts

राम नवमी में हो रहे आयोजन के लिए विधायक देवेंद्र यादव ने दिया दान

March 26, 2023

प्रधानमंत्री मन कि बात का सामूहिक श्रवण जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व मे

March 26, 2023

नरवा विकास वनांचल में बिखेरती बहार

March 26, 2023

Leave A Reply Cancel Reply

RO-12338/162
RO-12338/162
ADV
व्यापार

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

March 26, 2023

केंद्र सरकार पेंशन योजना में कर सकती है बदलाव….

March 26, 2023

टैक्स भरते वक्त बिल्कुल भी न करें ये गलती, लग सकता है पैसा….

March 26, 2023

पेंशन को लेकर व‍ित्‍त मंत्री का बड़ा ऐलान….

March 25, 2023
PTV Youtube Channel

शादीशुदा महिलाएं भी बन सकती हैं मिस यूनिवर्स

By adminAugust 22, 2022

मिस यूनिवर्स को लेकर एक नया नियम बनाया गया है। जिसके तहत अब शादीशुदा महिलाएं…

Contact
Contact

रमेश भगत
संपादक – प्रोप्राइटर
www.prabhattv.com
एड्रेस : F – 173 , आकाश गंगा , सुपेला , भिलाई , जिला – दुर्ग , छत्तीसगढ़

प्रभात मीडिया की सम्बद्ध संस्था www.prabhattv.com

मोबाइल : 9827181344

Email : prabhattvcg@gmail.com

असिस्टेंट कंसल्ट : छत्तीसगढ़ प्रभात ( वीकली न्यूज पेपर )
रजिस्ट्रेशन नंबर : CHHHIN / 2003 /14408

Facebook Twitter YouTube
About

Welcome to PrabhatTv, your number one source for the local news of chhattisgarh. We’re dedicated to providing you the very best and authentic video news of chhattisgrah state.

Copyright © 2023. PrabhatTv .
  • Home
  • Lifestyle
  • Fashion
  • Celebrities
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.