Prabhat TVPrabhat TV
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Facebook Twitter Instagram
Sunday, March 26
Trending
  • प्रधानमंत्री मन कि बात का सामूहिक श्रवण जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व मे
  • बुर्का पहन इफ्तार पार्टी में पहुंचीं राखी सावंत, यूजर्स ने किया ट्रोल….
  • दलजीत कौर हुईं केन्या शिफ्ट पति निखिल के साथ..
  • WPL: मुंबई और दिल्ली के बीच होगा महिला आईपीएल का फाइनल….
  • IPL 2023: टीमों के लिए बड़ा खतरा साबित होगा ये नया कप्तान…
  • तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….
  • केंद्र सरकार पेंशन योजना में कर सकती है बदलाव….
  • टैक्स भरते वक्त बिल्कुल भी न करें ये गलती, लग सकता है पैसा….
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Prabhat TV Prabhat TV
Banner
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Prabhat TVPrabhat TV
Home»राजनीति»बीजेपी व आरएसएस के लोग देश को बांट रहे: राहुल
राजनीति

बीजेपी व आरएसएस के लोग देश को बांट रहे: राहुल

adminBy adminJanuary 12, 2023Updated:February 13, 2023No Comments3 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email
Share
WhatsApp Facebook Twitter Email

सरहिंद । कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल पंजाब में राहुल गांधी ने पंजाब में इस यात्रा की शुरुआत की है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने जबरदस्त तरीके से भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया है कि आखिर भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस की ओर से क्यों शुरू किया गया है? पंजाब के सरहिंद में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश का माहौल खराब किया जा रहा है। भाजपा और आरएसएस लोगों को बांट रही है एक धर्म को दूसरे धर्म के खिलाफ भड़का रही है एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ खड़ा कर रही है भाषा-भाषा के बीच दरार पैदा कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि हमने सोचा है कि देश को प्यार एकता और भाईचारे का एक अलग रास्ता दिखाया जाना चाहिए और इसलिए हमने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह केरल कर्नाटक आंध्र प्रदेश तेलंगाना मध्य प्रदेश राजस्थान हरियाणा उत्तर प्रदेश के रास्ते पंजाब पहुंच चुकी है। अपनो संबोधन के जरिए राहुल ने किसानों को भी साधने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि लोगों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता हजारों किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। लेकिन मैं तो कहता हूं कि देश का हर किसान रोज पैदल चलता है किसान हमसे ज्यादा पैदल चलता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बीजेपी के लोग डर नफरत हिंसा फैला रहे हैं। ये इस देश का तरीका नहीं है इस देश का इतिहास नहीं है। हमारा देश भाईचारे प्रेम सद्भाव इज्ज़त का देश है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’को जबरदस्त जनसमर्थन और प्रतिक्रिया मिली है और यह एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के साथ और भी बेहतर हुई है।
लोगों से बात करके बहुत कुछ सीखा : राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने किसानों छोटे दुकानदारों मजदूरों और बेरोजगार युवाओं से बात करके बहुत कुछ सीखा। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इस चरण में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख भूपेंद्र सिंह हुड्डा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई अन्य नेता शामिल हुए। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले बुधवार को सुबह गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका। इस दौरान राहुल गांधी पगड़ी और आधी बाजू की टी-शर्ट पहने नजर आए। यात्रा के पंजाब-चरण के कार्यक्रम के अनुसार यह फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से शुरू होकर मंडी गोबिंदगढ़ खन्ना साहनेवाल लुधियाना गोराया फगवाड़ा जालंधर दसुआ और मुकेरियां से होते हुए आगे बढ़ेगी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
Previous Articleपृथ्वी शॉ ने 379 रन जड़कर रचा इतिहास
Next Article मुख्यमंत्री ने हरिनाथ एकेडेमी इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन का किया लोकार्पण
admin
  • Website

Related Posts

प्रधानमंत्री मन कि बात का सामूहिक श्रवण जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व मे

March 26, 2023

देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह

March 26, 2023

राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद वायनाड में उपचुनाव को लेकर लगाए जा रहे कयास

March 26, 2023

Leave A Reply Cancel Reply

RO-12338/162
RO-12338/162
ADV
व्यापार

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

March 26, 2023

केंद्र सरकार पेंशन योजना में कर सकती है बदलाव….

March 26, 2023

टैक्स भरते वक्त बिल्कुल भी न करें ये गलती, लग सकता है पैसा….

March 26, 2023

पेंशन को लेकर व‍ित्‍त मंत्री का बड़ा ऐलान….

March 25, 2023
PTV Youtube Channel

शादीशुदा महिलाएं भी बन सकती हैं मिस यूनिवर्स

By adminAugust 22, 2022

मिस यूनिवर्स को लेकर एक नया नियम बनाया गया है। जिसके तहत अब शादीशुदा महिलाएं…

Contact
Contact

रमेश भगत
संपादक – प्रोप्राइटर
www.prabhattv.com
एड्रेस : F – 173 , आकाश गंगा , सुपेला , भिलाई , जिला – दुर्ग , छत्तीसगढ़

प्रभात मीडिया की सम्बद्ध संस्था www.prabhattv.com

मोबाइल : 9827181344

Email : prabhattvcg@gmail.com

असिस्टेंट कंसल्ट : छत्तीसगढ़ प्रभात ( वीकली न्यूज पेपर )
रजिस्ट्रेशन नंबर : CHHHIN / 2003 /14408

Facebook Twitter YouTube
About

Welcome to PrabhatTv, your number one source for the local news of chhattisgarh. We’re dedicated to providing you the very best and authentic video news of chhattisgrah state.

Copyright © 2023. PrabhatTv .
  • Home
  • Lifestyle
  • Fashion
  • Celebrities
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.