Prabhat TVPrabhat TV
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Facebook Twitter Instagram
Sunday, March 26
Trending
  • राम नवमी में हो रहे आयोजन के लिए विधायक देवेंद्र यादव ने दिया दान
  • प्रधानमंत्री मन कि बात का सामूहिक श्रवण जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व मे
  • बुर्का पहन इफ्तार पार्टी में पहुंचीं राखी सावंत, यूजर्स ने किया ट्रोल….
  • दलजीत कौर हुईं केन्या शिफ्ट पति निखिल के साथ..
  • WPL: मुंबई और दिल्ली के बीच होगा महिला आईपीएल का फाइनल….
  • IPL 2023: टीमों के लिए बड़ा खतरा साबित होगा ये नया कप्तान…
  • तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….
  • केंद्र सरकार पेंशन योजना में कर सकती है बदलाव….
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Prabhat TV Prabhat TV
Banner
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Prabhat TVPrabhat TV
Home»राजनीति»आज त्रिपुरा आकर ‘जन विश्वास यात्रा का समापन करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नडडा
राजनीति

आज त्रिपुरा आकर ‘जन विश्वास यात्रा का समापन करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नडडा

adminBy adminJanuary 12, 2023Updated:February 13, 2023No Comments3 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email
Share
WhatsApp Facebook Twitter Email

अगरतला । त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने दावा किया कि राज्य में इस साल प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘जन विश्वास यात्रा’ को अभी तक ‘बेहद शानदार प्रतिक्रिया’ मिली है। सीएम ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 12 जनवरी को त्रिपुरा आकर पार्टी की आठ दिनों की इस यात्रा में हिस्सा लेने वाले हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पांच जनवरी को अगरतला में ‘जन विश्वास यात्रा’ की शुरुआत की थी। साहा ने कहा हमें उम्मीद के मुताबिक लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। यात्रा के प्रति समर्थन जताने के लिए राज्य के नागरिक घरों से बाहर निकलकर शंख बजाते नजर आए। यहां त्यौहार जैसी स्थिति है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 12 जनवरी को यात्रा के समापन के दिन इसमें शिरकत करने वाले हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘जन विश्वास यात्रा’ इस त्रिपुरा में ‘रथयात्रा’ बताया जा रहा है गुरुवार को अगरतला के उमाकांत मैदान में समाप्त होगी जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं। उन्होंने कहा नड्डा जी 12 जनवरी को पूर्वाह्न 12 बजे एमबीबी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद अगरतला के बाहरी इलाके में स्थित सीमावर्ती गांव लंकामुरा जाएंगे जहां वह स्थानीय लोगों से संवाद करने वाले हैं। वह इस बात का पता लगाएंगे कि इन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि नड्डा राज्य से रवाना होने से पहले त्रिपुरा में पार्टी की कोर समिति के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी।
साहा ने दावा किया कि ‘जन विश्वास यात्रा’ के खत्म होने तक भाजपा नेता और कार्यकर्ता ‘चुनाव के लिए तैयार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा उचित समय पर विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। किसी दल से गठबंधन की संभावनाओं के बारे में पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा फिलहाल सत्तारूढ़ गठबंधन के बाहर किसी भी दल से हाथ मिलाने की कोई योजना नहीं है लेकिन कभी भी कुछ भी हो सकता है क्योंकि हमारे दरवाजे हमेशा से ही सभी के लिए खुले रहे हैं।
साहा ने दावा किया कि अगले चुनावों में भाजपा 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में अपनी सीटों के आंकड़े में सुधार करेगी। मौजूदा समय में त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा के 36 सदस्य हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा उनके बीच हमेशा साठगांठ होती है। पश्चिम बंगाल में भी ऐसी पहल की गई थी लेकिन यह नाकाम रही। अगर त्रिपुरा में कोई गठबंधन बनता है तब वह विफल साबित होगा।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
Previous Articleपृथ्वी शॉ ने 379 रन जड़कर रचा इतिहास
Next Article मुख्यमंत्री ने हरिनाथ एकेडेमी इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन का किया लोकार्पण
admin
  • Website

Related Posts

प्रधानमंत्री मन कि बात का सामूहिक श्रवण जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व मे

March 26, 2023

देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह

March 26, 2023

राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद वायनाड में उपचुनाव को लेकर लगाए जा रहे कयास

March 26, 2023

Leave A Reply Cancel Reply

RO-12338/162
RO-12338/162
ADV
व्यापार

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

March 26, 2023

केंद्र सरकार पेंशन योजना में कर सकती है बदलाव….

March 26, 2023

टैक्स भरते वक्त बिल्कुल भी न करें ये गलती, लग सकता है पैसा….

March 26, 2023

पेंशन को लेकर व‍ित्‍त मंत्री का बड़ा ऐलान….

March 25, 2023
PTV Youtube Channel

शादीशुदा महिलाएं भी बन सकती हैं मिस यूनिवर्स

By adminAugust 22, 2022

मिस यूनिवर्स को लेकर एक नया नियम बनाया गया है। जिसके तहत अब शादीशुदा महिलाएं…

Contact
Contact

रमेश भगत
संपादक – प्रोप्राइटर
www.prabhattv.com
एड्रेस : F – 173 , आकाश गंगा , सुपेला , भिलाई , जिला – दुर्ग , छत्तीसगढ़

प्रभात मीडिया की सम्बद्ध संस्था www.prabhattv.com

मोबाइल : 9827181344

Email : prabhattvcg@gmail.com

असिस्टेंट कंसल्ट : छत्तीसगढ़ प्रभात ( वीकली न्यूज पेपर )
रजिस्ट्रेशन नंबर : CHHHIN / 2003 /14408

Facebook Twitter YouTube
About

Welcome to PrabhatTv, your number one source for the local news of chhattisgarh. We’re dedicated to providing you the very best and authentic video news of chhattisgrah state.

Copyright © 2023. PrabhatTv .
  • Home
  • Lifestyle
  • Fashion
  • Celebrities
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.