

भिलाई-03 / नगर पालिक निगम, भिलाई-चरोदा द्वारा सहसम्मान अपने वरिष्ठ कर्मचारियों की 62 वर्ष की आयु पूर्ण हो जाने के बाद बुधवार का सहसम्मान आयुक्त कक्ष में विदाई दी गई। आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर द्वारा रूपनारायण वर्मा को साल श्रीफल देकर सम्मानित किए और उक्त कर्मचारी की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए अपने परिवार के साथ शेष बचे समय को व्यतीत करें स्वस्थ रहें और दीर्घायू रहे। साडा के समय से रूपनारायण वर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक के मंजे हुए वरिष्ठ कर्मचारी है। वर्मा जी निगम प्रशासन के साथ तालमेल रख अच्छा कार्य किये है। अब अपने परिवार के साथ अच्छे से जीवन व्यतीत करे और स्वस्थ रहे। लेखाधिकारी राजकुमार देवांगन ने अपने उद्बोधन मे रूपनारायण वर्मा के कार्य की प्रशंसा करते हुए निकाय का गठन हुआ उस समय कठिन परिस्थिति थी जब यहां बैठने के लिए टेबल कुर्सी नही था और आज भिलाई-चरौदा निगम ये मुकाम पर है, जो ऐसे ही गुणवान कर्मचारी की बदौलत रहे। सेवानिवृत्त कर्मचारी को बधाई दिये और उज्जवल भविष्य की कामाना किये। विमल कुमार शर्मा, कार्यपालन अभियंता ने अपने वक्तव्य में कहा सेवानिवृत्त कर्मचारियों चाहे जो भी हो ऐसे आयोजन में कर्मचारियों को सम्मान पूर्वक विदाई देवे और उनके परिवारजनो के साथ उनके सेवाकाल के दौरान व्यतीत हुए कार्यो का गुणगान होवे ताकि उनके कार्यो का श्रेय परिवार के बीच बाटा जा सके। कर्मचारी संघ की ओर से राम अवतार साहू ने कहा l जो कार्य उन्हे सौपा जाता है उस कार्य को वह बखूबी से संपादित करते थे। इस मौके पर प्र.सहायक अभियंता डी.के. पाण्डेय, उपअभियंता प्रषांत शुक्ला, विक्टर वर्मा, किसलय साहू, मुकेष रात्रे, स्थापना प्रभारी श्रीमति तारिणी वर्मा, राजस्व निरीक्षक श्रीमति अरूणिमा दुबे, संपत्तिकर विभाग मानसिंह पटेल, जनसंपर्क प्रभारी राजू वर्मा, श्रीमति सरोज यादव, श्रीमति कामेश्वरी, श्रीमति किरण नायक, रूपेन्द्र वर्मा, आदि कर्मचारी उपस्थित थे।







