

भिलाईनगर। मास्क को लेकर भिलाई निगम की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही आज हुई है! कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने निगम प्रशासन हरसंभव प्रयासरत है। संक्रमण को फैलने से रोके जाने हेतु चेहरे पर मास्क लगाना बेहद आवश्यक है, भिलाई निगम क्षेत्र में घर से बाहर निकलने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क लगाना अनिवार्य है। बावजूद कई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए मास्क नहीं लगा रहे है जिससे अन्य व्यक्तियों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता है ऐसे लोगों के खिलाफ निगम प्रशासन सख्त कार्यवाही करने अभियान शुरू किया गया है, जिसमें मास्क नहीं पहनने वाले 350 लोगों पर अर्थदण्ड वसूला गया। निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने बिना मास्क लगाए या नाक एवं मुंह को ठीक तरीके से कवर किए बिना घर से बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नेहरू नगर क्षेत्र में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए क्षेत्र में मास्क को लेकर महाअभियान चलाया गया! जोन 01 नेहरू नगर की टीम ने सुबह से सुपेला बाजार, आकाशगंगा, दक्षिण गंगोत्री में मास्क चेकिंग अभियान शुरू कर दिये थे। निगम के सभी जोन के आयुक्त जोन के स्वास्थ्य व राजस्व विभाग की टीम ने चौक चौराहा, भीड़, भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मास्क या अन्य कोई उपाय से चेहरे को कवर किए बिना निकलने वाले व्यक्तियों पर अर्थदंड की कार्यवाही किए। उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण पाॅजीटीव वाले मरीजों की आंकड़ा बढ़ने लगा है, ऐसे हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होने शासन के नियमों का पालन करना अतिआवश्यक है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। निगम क्षेत्र में मास्क चेकिंग अभियान के लिए सभी जोन में कर्मचारियों की टीम बनाई गई है जो सुबह और शाम सार्वजनिक स्थान और व्यापारिक क्षेत्रों में कार्यवाही कर रही है। मास्क की कार्रवाई को लेकर निगम की टीम अलर्ट हो गई है, अब जो दुकानदार जो कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करेगी उनके दुकानों को सीधे सील करने की कार्रवाई भी की जाएगी। निगम की टीम सार्वजनिक स्थानों पर घूम-घूम कर मास्क चेकिंग एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने कार्यवाही करेगी। निगम की टीम दूसरी पाली में शाम को रात 8 बजे तक मास्क चेकिंग अभियान चलाएगी। आज निगम के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से घूम घूम कर मास्क नहीं पहनने वाले 350 लोगों पर कार्यवाही करते हुए 34650 रूपए अर्थदंड वसूल की है







