

दुर्ग। छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के 3 वर्ष के कार्यकाल वाले प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के लिए 13 मार्च, शनिवार को मतदान किए जाएंगे। मतदान की प्रक्रिया सेक्टर-6 भिलाई स्थित अग्रसेन भवन में सुबह
10 बजे से शाम 5 बजे तक पुरी की जाएगी। दुर्ग जिले से 1 हजार से भी ज्यादा की संख्या
में व्यापारी अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इस चुनाव में प्रदेश
अध्यक्ष प्रत्याशी अमर परवानी के नेतृत्व वाली जय व्यापार पैनल और प्रदेश
अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश अग्रवाल व्यापारी एकता पैनल के बीच सीधी टक्कर है। दुर्ग जिले से जय व्यापार पैनल ने प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रकाश सांखला, प्रदेश मंत्री प्रत्याशी दर्शनलाल ठाकवानी को बनाया है, जबकि व्यापारी एकता पैनल द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी के लिए विनीत जैन व प्रदेश मंत्री प्रत्याशी के लिए अशोक राठी पर भरोसा किया गया है। इस चुनाव में दोनों पैनलों के प्रत्याशियों के अलावा बड़े व्यापारियों की
प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। फलस्वरूप दोनों पैनलों ने पिछले 1 महीने से चले आ रहे चुनावी जनसंपर्क में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में लाबिंग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रत्याशियों द्वारा जनसंपर्क के अलावा
मोटर सायकल रैली कर केभी व्यापारी मतदाताओं को लुभाने का प्रयास
किया गया है, वहीं दूसरी तरफ जय व्यापार पैनल द्वारा व्यापारी मिलन समारोह का आयोजन कर मतदाताओं का विश्वास जीतने का प्रयास किया गया। जनसंपर्क अभियान के अंतिम दिन शुक्रवार को भी प्रत्याशी व उनके समर्थक व्यापारी मतदाताओं को अपने-अपने पैनलों के पक्ष में वोट करने की अपील करते नज़र आए इस से किस
को लाभ मिलता है या किस पैनल को नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन जनसंपर्क अभियान में प्रत्याशियों के बीच एक-एक वोट के लिए मचे घमासान ने इस चुनाव को कड़े मुकाबले में लाकर खड़ा कर दिया है। चुनाव के नतीजे 21 मार्च को घोषित किए जाएंगे। जिसका
प्रत्याशियों, व्यापारियों के अलावा जनता को भी बेसब्री से इंतजार है।








जय व्यापार पैनल पर व्यापारियों को भरोसा -प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रकाश सांखला
nnnnजनसंपर्क अभियान के आज अंतिम दिन जय व्यापार पैनल ने व्यापारियों से डोर टू डोर जनसंपर्क कर मीडिया से भी रूबरू हुए। मीडिया से संयुक्त चर्चा में जय व्यापार पैनल के वरिष्ठ नेता मदन जैन, पवन बडज़ात्या, प्रहलाद रुंगटा,
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रकाश सांखला, प्रदेश मंत्री प्रत्याशी दर्शनलाल ठाकवानी ने कहा कि व्यापारी एकता पैनल लंबे समय से चेंबर की
कमान संभाले हुए है, लेकिन व्यापारी हितों में उसने कुछ भी नहीं किया है। जिसकी वजह से व्यापारियों की समस्या जस की तस बनी हुई हैं। जबकि इसके विपरित जय व्यापार पैनल द्वारा जीएसटी, वेट टैक्स के खिलाफ आंदोलन कर समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचा कर समाधान के अलावा व्यापारी हितैषी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करवाए गए हैं। जिससे व्यापारी भली भांति परिचित है। फलस्वरूप व्यापारियों को जय व्यापार पैनल पर भरोसा है। व्यापारियों का यह भरोसा जनसंपर्क अभियान में पैनल को मिले समर्थन से स्पष्ट नजर आया है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रकाश सांखला व प्रदेश मंत्री दर्शनलाल ठाकवानी ने कहा है कि व्यापारी एकता पैनल के दोनों प्रत्याशियो के पूर्व कार्यकाल का कार्य व्यापारियों ने देखा है। व्यापारी हित में उनकी कोई
उपलब्धि नहीं रही है। दुर्ग को विकास की अभी भी जरूरत है। बाजार में
पार्किंग व्यवस्था, मल्टीस्टोरी कांप्लेक्स, मुख्य बाजार में डिवाईडर की
समस्या अभी भी बरकरार है। व्यापारी एकता पैनल की व्यापारी हित में सोच
नहीं थी। इसलिए समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जिसे जय व्यापार पैनल
द्वारा पूरा कर नया दुर्ग गढ़ेगे।