भिलाईनगर :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच, भिलाईनगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि मनाई गई!


सर्वप्रथम स्वामी जी के तैल्यचित्र के समक्ष दीप जलाकर व तिलक लगाकर अपनी ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किया गया!
भारत माता की जय और स्वामी विवेकानंद जी अमर रहे जैसे नारों के साथ नमन् किया गया!
संयोजक अमित मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सितंबर 1893 को अमरीका के शिकागो सम्मेलन से जुड़े वृत्तांत को सबके समक्ष रखा! साथ ही उन्होने माँ भारती के मान बढ़ाने व युवाओं को जीवन जीने की जो शैली व संस्कृति अपनाने का जो अलख भारत सहित विश्व में जलाया है, उसका ऋण नही चुकाया जा सकता!
nnnnहरे कृष्ण पांडेय ने भी स्वामी जी के प्रेरणारूपी व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से बताया!
nnnnमनोज शर्मा ने भी स्वामी के विचारो को आत्मसात करने हेतु आज के युवाओं से आवाहन किया कि उनके पदचिन्हो पर चलकर अपने जीवन को सुदृढ़ता प्रदान करे!
nnnnसंजय ठाकुर ने कहा कि अनेको प्रसंग मिलेंगे इतिहास में स्वामी जी के जीवन चरित्र पर आवश्यकता है तो उनके विचारों को आत्मसात करने की!
nnnnसंजय शुक्ला ने कहा स्वामी विवेकानंद जी एक व्यक्ति नही अपितु विश्वविद्यालय थे, उनके वचन हमें जीवनपर्यंत प्रेरणा देते रहेंगे ! स्वामी अमर हैं और अमर रहेंगे!
nnnnकार्यक्रम में भिलाईनगर संयोजक अमित मिश्रा, संजय शुक्ला, मनोज शर्मा, संजय ठाकुर, हरे कृष्ण पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित थे!
n