Prabhat TVPrabhat TV
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Facebook Twitter Instagram
Friday, March 24
Trending
  • भिलाई नगर स्टेशन के सामने स्थित झुग्गी झोपड़ियों का निरीक्षण किया गया-मनोज तिवारी
  • किसानों को राहत देने के लिए अलर्ट मोड में सरकार, इस तरह मिलेगी फायदा….
  • रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकते हैं एमसी स्टैन….
  • इमरान हाशमी का भट्ट परिवार संग है कुछ खास रिश्ता….
  • IPL 2023: ये खूंखार खिलाड़ी बनेगा गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़ा खतरा….
  • IPL 2023 से पहले संन्यास लेगा टीम इंडिया का ये दिग्गज खिलाड़ी….
  • रोहित शर्मा का कप्तानी में लगभग खत्म हुआ करियर…
  • मुंबई और यूपी की टीमें एलिमिनेटर में बदलाव से बचना चाहेंगी, जानें प्लेइंग 11….
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Prabhat TV Prabhat TV
Banner
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Prabhat TVPrabhat TV
Home»छत्तीसगढ़»गोबर ने किया कमाल: समूह की महिलाएं हुई मालामाल
छत्तीसगढ़

गोबर ने किया कमाल: समूह की महिलाएं हुई मालामाल

adminBy adminJuly 3, 2020No Comments3 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email
Share
WhatsApp Facebook Twitter Email

रायपुर. इंसान की काबिलियत उसकी मेहनत पर निर्भर करती है और यदि कम मेहनत और कम संसाधन में ज्यादा फायदा मिले तो उसे एक अलग ही पहचान मिलती है। ऐसी ही पहचान टिपनी की जय महामाया महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गोबर से गमले का निर्माण कर बनायी है। अभी तक गोबर का उपयोग खाद के रूप में होता था।rnमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की दूरदर्शिता से अब गोबर का उपयोग व्यवसायिक रूप में होने जा रहा है। अब गोबर से कंडे ही नही बल्कि दीये, गमले एवं अन्य वस्तुएं भी बनने लगे हैं। राज्य सरकार द्वारा गांव की समृद्धि और किसानों की खुशहाली के लिए गोबर खरीदने की कार्य योजना तैयार की जा रही है। गोबर के गमले से बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत टिपनी की जय महामाया महिला स्व सहायता समूह ने कमाई शुरू भी कर दिया है। महिलाओं ने अभी तक 1200 गमले बेचकर 18 हजार रूपए की कमाई कर चुकी हैं। एक गमला बनाने में 7 रूपए की लागत आती है और वह बिकता 15 रूपए में है। इस तरह से 9600 रूपए की शुद्ध कमाई। महिलाओं ने अभी तक 1500 गमलों का निर्माण कर चुकी हैं।rn गोबर गमला निर्माण में कच्चा माल के रूप में गोबर, पीली मिट्टी, चूना, भूसा इत्यादि का उपयोग किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जिले में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविकास मिशन (बिहान) के तहत प्रेरित किया जा रहा है। गोबर से गमला बनाने का मुख्य लाभ यह है कि यह टिकाऊ होने के साथ ही पर्यावरण के अनुकूल है तथा प्लास्टिक-पॉलीथिन के गमले के स्थान पर इनका उपयोग किया जाता है। अगर गमला क्षतिग्रस्त हो गया तो इसका खाद के रूप में उपयोग किया जा सकता है। गोबर के गमले का सबसे महत्वपूर्ण उपयोग वृक्षारोपण या पौधे की नर्सरी तैयार करने में हैं जिसमें गोबर के गमले में लगें पौधंे को सीधा भूमि पर रोपित कर सकते है।rn गोबर खाद के रूप में अधिकांश खनिजों के कारण मिट्टी को उपजाऊ बनाता है। पौधें की मुख्य आवश्यकता नाईट्रोजन, फॉसफोरस तथा पोटेशियम की होती है। ये खनिज गोबर में क्रमशः 0.3-0.4, 0.1-0.15 तथा 0.15-0.2 प्रतिशत तक विद्यमान रहते है। मिट्टी के सम्पर्क में आने से गोबर के विभिन्न तत्व मिट्टी के कणों को आपस में बांधते है। यह पौधों की जड़ो को मिट्टी में अत्यधिक फैलाता हैं एवं मिट्टी को अधिक उपजाऊ बनाती है। इस तरह समूह की महिलाओं ने गोबर से गमला बनाकर आजीविका के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।rnrn

Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
Previous Articleतीन दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी के दाम में तेजी
Next Article बेमतरा मे आईसोलेशन सेन्टर/कोविड केयर सेन्टर प्रारंभ
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई नगर स्टेशन के सामने स्थित झुग्गी झोपड़ियों का निरीक्षण किया गया-मनोज तिवारी

March 24, 2023

शहरी गौठानों के लिए उदाहरण बन सकता है चारामा का गौठान

March 24, 2023

कलेक्टर ने जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनर्विक्षा समिति की ली बैठक

March 24, 2023

Comments are closed.

RO-12338/162
RO-12338/162
ADV
व्यापार

किसानों को राहत देने के लिए अलर्ट मोड में सरकार, इस तरह मिलेगी फायदा….

March 24, 2023

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

March 23, 2023

पिछले साल UPI से हुई 195 करोड़ से अधिक की लेनदेन, लोग हुए धोखाधड़ी के शिकार….

March 23, 2023

कोयले की कीमत पर आया बड़ा अपडेट….

March 21, 2023
PTV Youtube Channel

शादीशुदा महिलाएं भी बन सकती हैं मिस यूनिवर्स

By adminAugust 22, 2022

मिस यूनिवर्स को लेकर एक नया नियम बनाया गया है। जिसके तहत अब शादीशुदा महिलाएं…

Contact
Contact

रमेश भगत
संपादक – प्रोप्राइटर
www.prabhattv.com
एड्रेस : F – 173 , आकाश गंगा , सुपेला , भिलाई , जिला – दुर्ग , छत्तीसगढ़

प्रभात मीडिया की सम्बद्ध संस्था www.prabhattv.com

मोबाइल : 9827181344

Email : prabhattvcg@gmail.com

असिस्टेंट कंसल्ट : छत्तीसगढ़ प्रभात ( वीकली न्यूज पेपर )
रजिस्ट्रेशन नंबर : CHHHIN / 2003 /14408

Facebook Twitter YouTube
About

Welcome to PrabhatTv, your number one source for the local news of chhattisgarh. We’re dedicated to providing you the very best and authentic video news of chhattisgrah state.

Copyright © 2023. PrabhatTv .
  • Home
  • Lifestyle
  • Fashion
  • Celebrities
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.