भिलाईनगर :भारतीय अमित मिश्रापूर्व प्रदेसमन्वयकभाजयुमो छ:ग युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश समन्वयक अमित मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सुश्री सरोज पांडेय के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हवन-पूजा कर उनके स्वस्थ, सफल व दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की गई!विदित हो कि भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सुश्री सरोज पांडेय का जन्मदिन 22 जून को मनाया जाता है, इसी कड़ी में सुबह प्रत्यक्ष रूप से मिलकर बधाई शुभकामना देने के उपरांत शिव मंदिर, पावर हाऊस, कैंप-2 में हर्षोल्लास के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्रित होकर अमित मिश्रा के नेतृत्व में हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया!अमित मिश्रा ने कहा कि दीदी सरोज पांडेय विश्व रिकार्डधारी होने के अलावा महिला शक्ति का पर्याय व छत्तीसगढ़ का गौरव भी है! जिन्होने सामाजिक व राजनीतिक जीवन में संघर्ष व अथक परिश्रम के बल पर अपना स्थान बनाया है !nराष्ट्रीय महासचिव व सांसद सुश्री सरोज पांडेय जी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की गई !nसाथ ही हमारे राज्य व देश से कोरोना संक्रमण खत्म हो इसकी भी प्रार्थना ईश्वर से की गई! कार्यक्रम के आयोजक भाजयुमो के पूर्व प्रदेश समन्वयक अमित मिश्रा, कैंप मंडल भाजपा अध्यक्ष अनिल सोनी, पं विनोदानंद झा, संजय शुक्ला, रिकी पारख, मोहनीष काले, बृजेश जायलवाल, ललित द्विवेदी, हरे कृष्ण पांडेय, रंजीत सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे!

