भिलाई -कोरोना महामारी की वजह से जब से देश भर मे लॉकडाउन हुआ है। तब से दुर्ग जिला युवा कांग्रेस के महासचिव मो. नजरुल इस्लाम के द्वारा “मेरी जिम्मेदारी” मुहिम के तहत रोजाना बेसाहरों व जरुरतमंदों को उनके घर तक जाकर राशन सामग्री, मास्क, सेनेटाइजर का वितरण किया जा रहा है। साथ ही कुछ गरीब परिवार के द्वारा दवा की पर्ची देने पर दवा भी अपने ओर से लाकर दे रहे है। राहगीरों को भी नजरुल आई. वाय. सी ग्रुप के द्वारा भरपेट भोजन खिलाकर उनके रुकने का इंतेजाम किया जा रहा है। बाहर अन्य राज्यों से आये मजदूरों को भी राशन का पुरा सामग्री दिया जा रहा है। कोरोना मुक्त छत्तीसगढ़ के मुहिम को लेकर रोजाना छेत्र मे सेनेटाइजर का छ़िड़काव किया जा रहा है। उसी क्रम मे आज नजरुल इस्लाम व उनकी टीम के द्वारा डां खुबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय भिलाई-3 मे पुरे कॉलेज मे सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया। नजरुल इस्लाम के इस नेक कार्यों की प्रसंशा भारतीय युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. व्ही. श्रीनिवासन व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम व छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी द्वारा ट्विटर पर ट्वीट किया गया व इस नेक कार्य को जारी रखने का आदेश भी दिया। इस कार्य मे उपस्थित श्रीकांत वर्मा, मो. इसरार, युवराज कशयप, सानु उपस्थित हुऐ।

