

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा जिला भिलाई के द्वारा कोरोना महामारी संकट के बचाव के लिए दिन रात जो भी शासकीय कर्मचारी अपने जान जोखिम में डालकर आम जनता की सेवा कर रहे हैं जैसे नगर निगम का अमला, स्वास्थ्य विभाग का अमला, पुलिस प्रशासन ट्रैफिक के जवान, सफाई कर्मचारी ऐसे योद्धाओं का सम्मान एवं धन्यवाद ज्ञापित कर रही है इस कड़ी में आज भाजपा जिला भिलाई के द्वारा नगर निगम जोन क्र.-2,3,4 के स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य मित्र, स्वच्छता कर्मचारी, जोन कमिश्नर, सुपरवाइजर का प्रशस्ति पत्र, शाल श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर। भाजपा भिलाई जिला के कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेव उपाध्यक्ष फणेन्द्र पाण्डेय पूर्व मण्डल अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया।







