भिलाई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर जरूरत मंद लोगो की मदद के लिए धर्मेंद्र यादव लगातार प्रयासरत है। वे हर रोज लॉक डाउन में शहर के जरूरत मंद लोगों के लिए राशन हरी सब्जियां दान करके अपना मानव धर्म निभा रहे है। आज धर्मेंद्र यादव ने 21 हजार किलो हरी सब्जियां दान में3000 किलो सब्जियां, फिर 2500 किलो सब्जी दान में दिया। जरूरत मंद लोगो के साथ ही पुलिस थानों में भी सब्जियां दे रहे है।
कोरोना के कारण लॉक डाउन में किसी गरीब व असहाय लोगों को राशन सब्जी की कमी ना हो। किसी को भूखा न सोना पढ़े।इस उद्देश्य से वे लगातार काम कर रहे है। धर्मेंद्र यादव ने कुछ दिन पहले 1.25 लाख का रुपए का राशन दान किया है। इस राशन को शहर के जरूरत मंद लोगो तक पहुंचाया गया। ताकि जो लॉक डाउन का पालन कर रहे है और घर मे ही है। उन लोगो को राशन की परेशानी ना हो। गरीब व।रोजी मजदूरी करने वाले परिवार की सुविधा राहत देने के लिए धर्मेंद्र यादव ने संकल्प किया है और अपने ऐसी संकल्प को पूरा करने रोज दान व सहयोग कर रहे है।

