

कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को लोकनिर्माण विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी स्वेच्छा से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1 लाख 44 हजार 403 रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा है। कोरोना वायरस (कोविड-19) के लिए श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने जरूरतमंद लोगों को मदद के लिए जिला कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए 1 लाख रुपए की राहत राशि का चेक उनकी माता श्रीमती माधवी सिंह जूदेव के हाथों से सौंपा। इस अवसर पर उनकी पत्नी हीना सिंह जूदेव उपस्थित थी। श्री जूदेव ने अधिकारी कर्मचारी की सराहना करते हुए कहा कि काफी कुशलता और संवेदनशीलता से कलेक्टर श्री क्षीरसागर के मार्गदर्शन में अपने कार्या का निर्वहन कर रहे है।








