Prabhat TVPrabhat TV
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Facebook Twitter Instagram
Friday, June 9
Trending
  • विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा बनने जा रही हैं दुल्हन, इस तारीख को लेंगी साथ फेरे….
  • ‘जरा हटके जरा बचके’ ने सिनेमा घरों में वीकेंड पर की अच्छी कमाई, सोमवार से घट रहा है कलेक्शन….
  • WTC Final में रोहित की ये गलती टीम इंडिया को पड़ी भारी….
  • भारतीय विकेटकीपर बल्‍लेबाज केएस भरत गंभीर रूप से हुए घायल….
  • वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी की कराई एंट्री….
  • डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल के पहले दो दिन की तरह तीसरे दिन भी मौसम साफ रहेगा….
  • हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 92 अंक ऊपर, निफ्टी 18650 के पार
  • तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Prabhat TV Prabhat TV
Banner
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Prabhat TVPrabhat TV
Home»छत्तीसगढ़»गरियाबंद वन मण्डल में पांच लाख की अवैध लकड़ी चिरान जब्त
छत्तीसगढ़

गरियाबंद वन मण्डल में पांच लाख की अवैध लकड़ी चिरान जब्त

adminBy adminApril 10, 2020No Comments3 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email
Share
WhatsApp Facebook Twitter Email

रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन में वन विभाग द्वारा गरियाबंद वन मंडल के अंतर्गत लगभग 5 लाख रूपए की राशि के अवैध लकड़ी चिरान जब्त किया गया। साथ ही चिरान के अवैध परिवहन वाले ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 04-1576 तथा ट्राली को राजसात करते हुए जिला गरियाबंद के अंतर्गत ग्राम सम्बलपुर निवासी तथा आरोपी कृष्ण कुमार पाण्ेडय और दीनदयाल पाण्डेय के खिलाफ वन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही सहित दोनों आरोपियों को 14 दिवस के न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है। इस संबंध में गत दिवस 8 अप्रैल को लकड़ी चिरान के अवैध परिवहन की सूचना मिलते ही वन मंत्री श्री अकबर के निर्देशन में विभाग के अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही के लिए तत्काल रणनीति बनाई गई। साथ ही सर्च वारंट जारी कर उनके मकानों के भी तलाशी की कार्यवाही की गई। इस दौरान चिरान का अवैध परिवहन वाले नए ट्रेक्टर और ट्राली का शासन के पक्ष में राजसात की कार्यवाही की गई। जिसका मूल्य लगभग साढ़े आठ लाख रूपए आंका जा रहा है। साथ ही दोनों आरोपियों के मकान से लगभग पांच लाख रूपए की राशि के अवैध लकड़ी चिरान को भी जब्त कर लिया गया है।

वन मंत्री श्री अकबर द्वारा वन विभाग को वनों की सुरक्षा के लिए हमेशा सजग रहने के लिए निर्देशित किया गया है। इस तारतम्य में उन्होंने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रधान मुख्य वन संरक्षक सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर वनों की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में वन विभाग के सचिव जयसिंह म्हस्के, मुख्य वन संरक्षक रायपुर एस.एस.डी. बड़गैया तथा वनमण्डलाधिकारी गरियाबंद मयंक अग्रवाल उपस्थित थे। वन मंत्री श्री अकबर के निर्देशानुसार तथा विभाग के उच्च अधिकारियों के मार्ग-दर्शन में वनमण्डलाधिकारी गरियाबंद श्री अग्रवाल के गठित दल द्वारा गरियाबंद वनमण्डल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र परसुली के ग्राम कांटीदादर तथा मैनपुर के बीच उक्त ट्रेक्टर तथा ट्राली को 90 नग साजा और सेन्हा प्रजाति की बल्ली के अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया गया। आज ग्राम सम्बलपुर निवासी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मकान की उप वनमण्डलाधिकारी राजिम अतुल श्रीवास्तव द्वारा नियमानुसार सर्च वारंट जारी कर तलाशी ली गई। श्री पाण्डेय द्वारा अपने घर के विभिन्न स्थानों में ईमारती वनोपज सागौन, साल तथा बीजा का 241 नग चिरान रखा गया था। लगभग 4 लाख रूपए की राशि के उक्त चिरान को विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया है। इसी तरह ग्राम सम्बलपुर में ही दीनदयाल पाण्डेय के मकान की तलाशी लेने पर वहां भी सागौन, साल तथा बीजा का 108 नग चिरान जब्त किया गया। इसकी राशि लगभग एक लाख 10 हजार रूपए है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
Previous Articleदिल की सेहत का है ख्याल तो खाएं हफ्ते में इतने अंडे
Next Article बेवजह घूमने वालों पर कार्यवाही करने के दिये निर्देश और कलेक्टर एवं एसपी ने किया सरगुजा- सूरजपुर जिले से लगने वाले सीमा का निरीक्षण,
admin
  • Website

Related Posts

भट्ठा मिट्टी बांध एवं नहर निर्माण से किसानों के लिए वरदान साबित हुई

June 9, 2023

अंतागढ़ में रानी दुर्गावती, गुंडाधुर और वीर गैंद सिंह की मूर्ति का उद्योग मंत्री लखमा ने किया अनावरण

June 9, 2023

छात्रावास-आश्रमों में बच्चों को सर्वाेच्च प्राथमिकता से उपलब्ध कराए अच्छी सुविधाएं

June 9, 2023

Comments are closed.

12501/ 169
ADV
Ro No. 12441/169
Ro No. 12441/169
Ro No. 12441/169
RO- 12402/ 176
RO-12402/ 176
व्यापार

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 92 अंक ऊपर, निफ्टी 18650 के पार

June 9, 2023

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

June 9, 2023

सरकार के ऐलान से पहले केंद्रीय कर्मचार‍ियों के ल‍िए आई खुशखबरी….

June 9, 2023

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया….

June 9, 2023
PTV Youtube Channel

शादीशुदा महिलाएं भी बन सकती हैं मिस यूनिवर्स

By adminAugust 22, 2022

मिस यूनिवर्स को लेकर एक नया नियम बनाया गया है। जिसके तहत अब शादीशुदा महिलाएं…

Contact
Contact

रमेश भगत
संपादक – प्रोप्राइटर
www.prabhattv.com
एड्रेस : F – 173 , आकाश गंगा , सुपेला , भिलाई , जिला – दुर्ग , छत्तीसगढ़

प्रभात मीडिया की सम्बद्ध संस्था www.prabhattv.com

मोबाइल : 9827181344

Email : prabhattvcg@gmail.com

असिस्टेंट कंसल्ट : छत्तीसगढ़ प्रभात ( वीकली न्यूज पेपर )
रजिस्ट्रेशन नंबर : CHHHIN / 2003 /14408

Facebook Twitter YouTube
About

Welcome to PrabhatTv, your number one source for the local news of chhattisgarh. We’re dedicated to providing you the very best and authentic video news of chhattisgrah state.

Copyright © 2023. PrabhatTv .
  • Home
  • Lifestyle
  • Fashion
  • Celebrities
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.