
भिलाई। महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने निगम के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। ऑन लाइन विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक ली गई और जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में राशन कार्ड और राशन के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में महापौर देवेंद्र यादव ने राशन कार्ड और कितने लोगों को राशन नहीं मिला है। इसकी जानकारी ली। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोई भी व्यक्ति शासन की खाद्यानन योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी को राशन मिले। इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिए है।


शासन ने आदेश दिया है कि प्रदेश के हर परिवार को राशन मिलेगा। जिनके पास राशन कार्ड है। उन्हे मिलेगा साथ ही जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। उन्हें भी राशन दिया जाना है। लॉक डाउन में राशन वितरण समय पर हो। कोई भी परिवार इस योजना से वंचित न हो। इसके लिए महापौर देवेंद्र यादव ने गंभीर से लेते हुए अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाकर सभी विषयों की जानकारी ली। अबतक कितने लोगों का राशन बन चुका है। कितने लोगों को बीपीएल राशन कार्ड बना है कितने लोगों का एपीएल राशन कार्ड बना है। कितने लोगों को राशन मिल गया। कितने लोगों को राशन नहीं मिला है। इन आदि विषयों पर गंभीर चर्चा की गई।
nnnnगौरतलब है कि महापौर देवेंद्र यादव ने निर्देश दिया है कि जिन लोगों का राशन कार्ड नहीं बना है। उनका भी राशन कार्ड बनाया जाए। महापौर के निर्देश के बाद से निगम के अधिकारी सूची बनाकर निगम से फार्म जमा करा रहे हैं औैर आवेदन को सीधे खाद्य विभाग दुर्ग ले जा रहे हैं। जहां जल्द से जल्द राशन कार्ड का पीडीएफ निकाल कर हितग्राहियों को दिया जा रहा है। समीक्षा बैठक में बताया गया कि शासन से एक निर्देश आया है। जिसके तहत कोई भी पार्षद अपने पार्षद निधि की राशि से राशन खरीद सकता है। इसकी भी जानकारी सभी पार्षदों को देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। बैठक में सभी जोन के जोन कमिश्नर सहित उपायुक्त लहरे, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे।
n