n
n
दुर्ग -सांसद विजय बघेल के द्वारा दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में हेल्पलाइन के द्वारा जरूरतमंद नागरिकों के लिए भोजन उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र को तीन जोन में बांटा गया है। जिसमें की भाजपा कार्यालय में सुबह 12बजे से दोपहर 2 बजे तक भोजन वितरण का काम किया जा रहा है ।दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में पका हुआ भोजन को जरूरतमंदों को प्रदान किया जा रहा है। जरूरतमंद व्यक्ति सांसद हेल्पलाइन नंबर कॉल करके भोजन अपने पास मंगा सकता है दुर्ग भा ज पा के महामंत्री देवेंद्र चंदेल के मार्गदर्शन मे भोजन वितरण किया जा रहा हैं जिसमें दुर्ग ज़िला युवा मोर्चा के रितेश कुमार शर्मा जतीन वर्मा निरंजय दुबे राजा यादव द्वारा किया जा रहा हैं

