

भिलाई -कोरोना वैश्विक महामारी के आने की वजह से पुरे देश व छत्तीसगढ़ प्रदेश मे लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन होने की वजह से दिहाड़ी मजदूर व बेसाहरों व बाहर से आये काम काज वालों पर ज्यादा प्रभाव पड़ा है। इस महामारी से लड़ने के लिए भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बी. वी. निवास के द्वारा पुरे देश मे युवा कांग्रेस द्वारा मदद के लिए “मेरी जिम्मेदारी” नाम के मुहिम को चलाया जा रहा है। इस मुहिम की सराहना छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा भी किया गया। “मेरी जिम्मेदारी” मुहिम को छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी द्वारा समस्त जिला को निर्देशित किया गया कि कोई भी मजबूर व बेसहारा भूखा न रहे। इस मुहिम के द्वारा जब से प्रदेश मे लॉकडाउन हुआ है। तब से रोजाना दुर्ग जिला युवा कांग्रेस के महासचिव मों नजरुल इस्लाम द्वारा रोजाना भिलाई-3 व आस-पास के मजबूर, बेसहारा व अन्य राज्यों से आये मजदूर लोगों को उनके घर पहुंच कर राशन सामग्री (चांवल, आंटा, तेल, शक्कर, नमक, दाल, सोयाबीन बड़ी, साबुन, आलु, प्याज व सब्जी) का पैकेट बना कर रोजाना जरुरतमंदों तक पहूंचाया जा रहा है। साथ ही मास्क व सेनेटाइजर भी वितरित किया जा रहा है। नजरुल इस्लाम द्वारा सेवा करने के लिए युवाओं को चार जोन मे बांटा गया जिसका नाम नजरुल आई. वाय. सी ग्रुप रखा गया। सोशल मिडिया (फेसबुक, वाट्सएप) के माध्यम से लोगों तक अपना मोबाइल नम्बर उपलब्ध करा कर जरूरत मंदो की जानकारी मंगाई जा रही है। और रोजाना उन जरुरत मंदो तक राशन व सब्जी वितरित किया जा रहा है। जोन को संभाल रहे युवाओं मे श्रीकांत वर्मा, संदीप साहु, चेण्टी हनी, युवराज कशयप, रवी भोई, पारख दास, पुर्निमा निर्मलकर, सुशील, धनंजय, मों इसरार, रौशन कुमार, जितेंद्र साहु व अन्य युवा साथी अपना सेवा दे रहे है।







