रामानुजागंज -रामानुजगंज नगर से सटे ग्राम पुरानडीह में एक युवक के द्वारा अपने ही घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया घटना की सूचना पर रामानुजन थाने में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव को परीजनो को सौप दिया है मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पुरानडी के दादर पारा में रहने वाले एवं मजदूरी का कार्य करने वाले मुनर देवराम पिता तुलसीराम उम्र 27 वर्ष के द्वारा बीती रात घर के कमरे में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर झूल गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आज सुबह जब मृतक के 13 वर्षीय बालक कमरे में आया तो पिता को रस्सी से लटकता देख तत्काल शोर मचाते हुए आस-पड़ोस के लोगों को बताया जिसके बाद घटना की जानकारी सरपंच संगीता मदन देवी को मिलते ही तत्काल पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची घटना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक मुनरदेव राम 8 महीना पहले भी अपने शरीर में आग लगा लिया था जिससे बहुत मुश्किल से उसकी जान बची थी शरीर जिससे काफी जल भी गया था मृतक मुनरदेव राम शराब के नशे में आए दिन पत्नी से विवाद करते रहता था जिस कारण उसकी पत्नी अपने दो मासूम बच्चों के साथ उससे अलग रहती थी घटना के समय भी पत्नी एवं बच्चे घर पर नहीं थे। पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके में थी।

