भिलाई. नेहरू नगर में बख्शी उद्यान के समीप आचार्य हरीश चतुर्वेदी जी के द्वारा भागवत कथा का व्याख्यान किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष्य में अखंड ब्राह्मण समाज के द्वारा आचार्य चतुर्वेदी का सम्मान कर आशीर्वाद लिया गया।प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा भागवत कथा के बारे में हिन्दुओ को जानकारी अवगत कराने हेतु साधुवाद किया गया।आचार्य की पुष्प आरती से आराधना पंकजा शुक्ला द्वारा की गई।साथ मे साल व श्रीफल देकर प्रदेश महासचिव गौरव शुक्ला व प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रांजल शुक्ला ने स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ।उक्त अवसर पर आचार्य सन्देश त्रिपाठी,तोरण सिन्हा,पंकजा शुक्ला,युवा प्रदेश महासचिव गौरव शुक्ल,प्रदेश सचिव संजय शुक्ला व प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रांजल शुक्ला व प्रदेश महासचिव संजय शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।यह जानकारी प्रांजल शुक्ला द्वारा दी गई।

