Prabhat TVPrabhat TV
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Facebook Twitter Instagram
Saturday, March 25
Trending
  • राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ विपक्ष लामबंद
  • राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के फैसले का सीएम केजरीवाल ने किया विरोध
  • राजनीतिक उद्देश्यों के लिए होता है कानून का इस्तेमाल: कपिल सिब्बल
  • चोर को चोर कहना गुनाह हो गया’, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर उद्धव ने कसा तंज
  • अमेरिका में बढ़ रहे हैं संयुक्त परिवार
  • मुंबई में एनआरआई को धमकी प्रकरण में अंडरवर्ल्ड कनेक्शन
  • अमेरिकी सेना ने ईरान-गठबंधन समूहों के खिलाफ की एयरस्ट्राइक
  • गिरफ्तार यूट्यूबर मनीष कश्यप फिर पूछताछ करेगी बिहार पुलिस
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Prabhat TV Prabhat TV
Banner
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Prabhat TVPrabhat TV
Home»छत्तीसगढ़»बारदाना नहीं पहुंचने से गुस्साए किसानों ने लगातार दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट में किया हंगामा
छत्तीसगढ़

बारदाना नहीं पहुंचने से गुस्साए किसानों ने लगातार दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट में किया हंगामा

adminBy adminFebruary 21, 2020No Comments3 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email
Share
WhatsApp Facebook Twitter Email

rn

रायपुर जबलपुर नेशनल हाइवे में हरिनछपरा व बिरकोना के पास किया घंटों चक्काजाम। rnकवर्धा। जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में बारदाना नहीं होने के कारण अधिकांश धान खरीदी केंद्रों में सप्ताह भर से धान खरीदी ठप हो गया है। परेशान किसानों ने रायपुर जबलपुर नेशनल हाइवे में रायपुर रोड में बिरकोना के पास, तो बिलासपुर रोड में हरिनछपरा के पास घंटो चक्काजाम कर आक्रोश जताया। वहीं सूरजपुरा, जुनवानी जंगल, पनेका आदि कई सोसायटी के किसान कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यद्वार को देर रात तक घेरे रखे।rnभारतीय किसान संघ के बैनर तले आक्रोशित किसानों ने धान खरीदी में अव्यवस्था के चलते जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम हरिनछपरा व बिरकोना के पास जिले भर के किसानों ने ट्रेक्टर, मोटर सायकल आदि वाहनों को बीच सड़क पर रखकर घंटो चक्काजाम कर दिया। जिससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई और सड़क के दोनों ओर छोटी बड़ी वाहनों की कतारें लग गई। धरना दे रहे किसानों ने पर्याप्त मात्रा मेें बारदाना उपलब्ध कराने तथा धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।rnजिले भर में ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई जिले में कमोबेश बारदाना की यही स्थिति है। जिससे किसान परेशान हैंै।  धान खरीदी के लिए बारदाना नहीं मिलने के कारण किसान परेशान हैंै। शासन द्वारा 20 फरवरी तक धान खरीदी की सीमा निर्धारित की गई है। लेकिन कई सोसायटियों में पहले ही 8, 10 दिनों से खरीदी बंद है। अंतिम समय में सप्ताह भर से धान खरीदी नहीं होने से किसान आक्रोशित होकर बुधवार व गुरूवार को दो दिनों से लगातार कलेक्ट्रेट का घेराव कर रहे है। पंक्ति लिखे जाने तक किसानों का धरना कलेक्ट्रेट में जारी है।rnदेर रात तक कलेक्ट्रेट में डटे रहे किसानrnविकासखंड कवर्धा और लोहारा के लगभग दर्जन भर गांवों के किसान देर रात तक कलेक्ट्रेट में डटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि अधिकारी बार बार बारदाना पहुंचाने भिजवाने का झूठा आश्वासन दे रहे है, जिससे उनका विश्वास टूट चुका है। परेशान किसानों ने धान खरीदी में आने वाली परेशानी को शीघ्र दूर करने तथा धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।rnपनेका में 10, 15 दिनों से खरीदी बंदrnभूपेश सरकार किसानों का धान खरीदना ही नहीं चाहती और इधर उधर का बहाना बताकर भोले भाले किसानों को धोखा दे रही हैं। पनेका सोसायटी के किसान दुधेश्वर चंद्राकर ने बताया कि बारदाना नहीं होने के कारण 10, 15 दिनों से धान खरीदी बंद हैं। बारदाना के नाम पर सरकार और उसके अधिकारी लगातार किसानों को धोखा दे रहे हंै। श्री चंद्राकर ने कहा कि धान खरीदी के अंतिम दिन 7000 क्विंटल धान का टोकन कटा हुआ है। लेकिन खरीदी नहीं कर रहे हैं। पहले इसे कंप्यूटर में चढा लें, उसके बाद भले ही बारदाना आने के बाद खरीदें।rnभारतीय किसान संघ अलग अलग स्थानों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने रायपुर जबलपुर नेशनल हाइवे सहित बिलासपुर मार्ग में घंटों चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों की समस्या को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा किसानों के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर सरकार के नीतियों का विरोध करते हुए शीघ्र ही बारदाना उपलब्ध कराने की मांग की है।rnकलेक्ट्रेट के दोनों प्रवेश द्वार पूरे दिन बंद रहाrnधरना देने पहुंचे किसानों में सूरजपुरा, जुनवानी जंगल, पनेका के सैकड़ों किसान देर रात तक डटे हुए हैं, वहीं एक दिन पहले ही बुधवार को मैनपुरी, बम्हनी, जेवड़न, बोड़तरा, नेवारी, समनापुर, चारभाठा लालपुर, रौचन आदि दर्जनो गांवो के किसानों ने धान खरीदी में अव्यवस्था से नाराज होकर दिन भर कलेक्ट्रेट घेरे रहे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब 9 बजे वापस हुए थे। लेकिन गुरूवार की रात किसान अब किसी प्रकार के बहकावे में न आकर रात तक कलेक्ट्रेट में डटे हुए है।

rn

Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ में बना धान खरीदी का नया रिकॉर्ड
Next Article विधायक, महापौर, एवं समस्त उपस्थित लोगों ने लिये स्वच्छता की शपथ
admin
  • Website

Related Posts

माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह स्थल पहुंचे

March 25, 2023

मुख्यमंत्री से संसदीय सचिव और विधायक गणों ने की सौजन्य मुलाकात संसदीय सचिव और विधायक गण

March 25, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शासकीय नगार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर के ‘हीरक जयंती समारोह 2023’ में शामिल होने पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम पहुंचे

March 25, 2023

Comments are closed.

RO-12338/162
RO-12338/162
ADV
व्यापार

किसानों को राहत देने के लिए अलर्ट मोड में सरकार, इस तरह मिलेगी फायदा….

March 24, 2023

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

March 23, 2023

पिछले साल UPI से हुई 195 करोड़ से अधिक की लेनदेन, लोग हुए धोखाधड़ी के शिकार….

March 23, 2023

कोयले की कीमत पर आया बड़ा अपडेट….

March 21, 2023
PTV Youtube Channel

शादीशुदा महिलाएं भी बन सकती हैं मिस यूनिवर्स

By adminAugust 22, 2022

मिस यूनिवर्स को लेकर एक नया नियम बनाया गया है। जिसके तहत अब शादीशुदा महिलाएं…

Contact
Contact

रमेश भगत
संपादक – प्रोप्राइटर
www.prabhattv.com
एड्रेस : F – 173 , आकाश गंगा , सुपेला , भिलाई , जिला – दुर्ग , छत्तीसगढ़

प्रभात मीडिया की सम्बद्ध संस्था www.prabhattv.com

मोबाइल : 9827181344

Email : prabhattvcg@gmail.com

असिस्टेंट कंसल्ट : छत्तीसगढ़ प्रभात ( वीकली न्यूज पेपर )
रजिस्ट्रेशन नंबर : CHHHIN / 2003 /14408

Facebook Twitter YouTube
About

Welcome to PrabhatTv, your number one source for the local news of chhattisgarh. We’re dedicated to providing you the very best and authentic video news of chhattisgrah state.

Copyright © 2023. PrabhatTv .
  • Home
  • Lifestyle
  • Fashion
  • Celebrities
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.