

कवर्धा। लंबे अर्से से होर्डिंग बोर्ड अनुमति का नवीनीकरण नहीं कराने वाले फर्म एवं समय-सीमा में शुल्क जमा नहीं करने वाले सभी होर्डिंग को जब्ती करते हुए नियम एवं शर्त अनुसार वसूली करने का निर्देश नपा अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने दिया है।rnराजस्व एवं बाजार समिति के सभापति प्रमोद लूनिया की उपस्थिति में प्रथम बैठक सभापति प्रमोद लूनिया ने ली। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री शर्मा ने राजस्व संबंधित समस्त वसूली संपत्तिकर, समेकितकर, जलकर के साथ-साथ दुकान किराया वसूली में तेजी लाने निर्देशित किया। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका सीमा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग फर्मो द्वारा होर्डिग्स लगाया गया है। लेकिन नवीनीकरण शुल्क लंबे समय से जमा नहीं किया गया है। कई होर्डिंग ऐसे भी हैं जिसका अनुमति भी नही है। ऐसे सभी अवैध होर्डिंग बोर्ड को तत्काल प्रभाव से उखाडने एवं नवीनीकरण शुल्क जमा नही करने वाले होर्डिंग फर्मो को तत्काल नोटिस जारी करने निर्देशित किया। उन्होनें प्रभारी राजस्व निरीक्षक संतोष वानखेडे को निर्देशित करते हुए कहा कि समय-सीमा में शुल्क जमा नही करने वाले भी सभी होर्डिंग को जब्ती करते हुए नियम एवं शर्त अनुसार वसूली की कार्यवाही करें। राजस्व एवं बाजार समिति की सभापति प्रमोद ने राजस्व वसूली बढ़ाने डोर टू डोर वसूली करने कहा है।rnबैठक में नपा उपाध्यक्ष जमील खान, राजस्व एवं बाजार विभाग के सदस्य मोहित माहेश्वरी, सुनील साहू, संतोष यादव, महिमा गुप्ता, प्र.रा.नि. संतोष वानखेडे, प्रदीप सिंह ठाकुर, नीलिमा मानिकपुरी, सुनील कुर्रे व राजस्व विभाग टीम उपस्थित थे।








