

जिला स्तरीय टीम की कार्यवाहीrnकवर्धा। धान खरीदी केन्द्र रणवीरपुर में बारह लाख रूपए मूल्य के 1201 बोरा नया पुराना और बदरायुक्त अमानक धान जिला स्तरीय टीम बरामद की है। यह धान पांच अलग-अलग ग्रामीणों का बताया गया है। इसके अलावा खाद्य और राजस्व विभाग की टीम ने सहसपुर लोहारा के सूरज ट्रेडर्स में 62 बोरा व धमकी के गल्ला व्यापारी जितेन्द्र ठाकुर से 70 बोरा धान भंडारण करने पर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। कुल जब्त की गई धान की अनुमानित कीमत 13 लाख रूपए बताई जा रही है।rnकलेक्टर अवनीश कुमार शरण द्वारा अमानक धान पकड़ने के लिए बनाई गई जिला स्तरीय संयुक्त टीम के उप पंजीयक भूपेद सिंह ठाकुर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैक मर्यादित नोडल अधिकारी ब्रदी चन्द्रवंशी सहित प्रबंधक रोहित चन्द्रवंशी, आरपी श्रीवास तथा एसके यादव द्वारा रणवीरपुर धान खरीदी केन्द्र में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें त्रिलोक सिंह का लगभग 244 कट्टा धान, संतोष वैष्णव का 489 कट्टा धान, मोहित सिंह का 192 कट्ा धान, भूपेन्द्र का 150 कट्ा, सुखराम का 126 कट्ा कुल 1201 कट्ा धान बिना अनुमति के डंप करना पाया गया। जांच में सभी धान नया-पुराना और मिश्रित तथा बदरायुक्त अमानक स्तर का था। ग्राम कोटवार एवं उपस्थित किसानों की मौजूदगी में सभी धान को आगामी 20 फरवरी तक समिति प्रंबधक के सुपर्द में रखा गया है। वहीं खाद्य निरीक्षक कल्याणी मरकाम एवं मंडी उप निरीक्षक टी.आर.साहू द्वारा सहसपुर लोहारा के सूरज ट्रेडर्स के यहा 62 बोरा धान मंडी अधिनियंम के तहत कार्यवाही करते हुए जप्त किया गया। तहसीलदार मनोज रावटे, खाद्य निरीक्षक जानकीशरण कुशवाहा, मंडी स्टॉफ अशोक गुप्ता द्वारा गल्ला व्यापारी जितेन्द्र ठाकुर ग्राम पंचायत धमकी कवर्धा के यंहा 70 बोरा धान बिना वैध दस्तावेज के भंडारण करने पर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।








