प्रतिभाओं का हुआ सम्मानrnराजनांदगांव। खेल सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में अंचल की अग्रणी संस्था आदर्श नवयुवक मंडल ग्राम बोदेला का 38 वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संस्था द्वारा खेल सांस्कृतिक एवं शिक्षा व सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित भी किया गया।rnसर्वप्रथम मंचस्थ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पूजा अर्चना कर जन गण मन राष्ट्रीय गान व राजकीय गीत अरपा पैरी के धार से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।rnसांस्कृतिक कार्यक्रम में लक्ष्मी साहू, दीक्षा साहू, एकृति वर्मा, खुशबू, नम्रता, दिव्या, मुकेश, चूड़ामणि, रोशनी, रीना, गायत्री, दिव्या, राजा, माधुरी, योगिता आदि ने भाग लिया। संस्था द्वारा प्रतिभा सम्मान के तहत सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए गोपी सम्मान हेमंत साहू, समाज सेवा टीकम साहू, कृषि के क्षेत्र में डोमन साहू व उच्च शिक्षा के लिए मंजू साहू को सम्मानित किया गया। कक्षा 9वी में देविका साहू, दसवीं में दुष्यंत साहू और डिलीशा साहू, 11वीं में चिंटू निषाद, 12वीं में चंदन को सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।rnसंस्था के संयोजक अमरनाथ साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष हेमंत साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन सचिव टीकम साहू ने किया। कार्यक्रम में गुलाब वर्मा, देवेंद्र लिल्हारे, मंथिर पटेल, सुखदेव साहू, प्रताप दास वैष्णव, दुष्यंत वर्मा, आशीष वर्मा, कुलदीप साहू, पूनम साहू, दिलीप साहू, राम प्रसाद साहू, अश्वनी लिल्हारे, एकेश साहू, देवनाथ साहू, गिरजा वर्मा, गंगोत्री श्रीवास, पिंकी साहू, नमिता साहू, कामिन साहू, प्रभा वर्मा, हेमलाल साहू, राजेंद्र लिल्हारे, देवा साहू, कृष्णा वर्मा, नरेश यादव, दुर्गा साहू आदि प्रमुख जन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।rn—————-

