बेमेतरा। प्रधान मंत्री की परीक्षा पे चर्चा 2020 कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार 20 जनवरी को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1. 00 बजे तक विद्यार्थियो से चर्चा करेंगे। उक्त कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन द्वारा दूरदर्शन के डी.डी. नेशनल डी.डी.न्यूज डी.डी. भारत एवं ऑल इंडिया रेडियो के मीडियन वेब एफ.एम. चैनलों से किया जायेगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी.एस. ध्रुव ने जिले के सभी शासकीय-अशासकीय स्कूल के प्राचार्यो को पत्र जारी कर कक्षा 9वी से 12 तक के अध्ययनरत विद्यार्थियो को उक्त कार्यक्रम पूर्व वर्ष के भांति देखने एवं सुनने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। डी.ई.ओ. ने बताया की इस कार्यक्रम में भारत के चुने गए विद्यार्थियो से चर्चा करेंगे जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के विद्यार्थियो से चर्चा करेंगे। यह प्रसारण प्रधानमंत्री कार्यालय मानव संसाधन विकास मंत्रालय दूरदर्शन के माय जी.ओ.वी.डॉट.इन पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय के यू.ट्यूब चैनल फेसबुक लाइव तथा मानव संसाधन के स्वंय प्रभा चैनल के वेबसाईटों पर भी प्रसारित किया जायेगा।

