
दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी के मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेशानुसार विकास कुमार गुप्ता नेे अतिरिक्त मुख्य अभियंता के पद पर पदस्थापना के साथ ही दुर्ग क्षेत्र में 22 नवंबर 2019 को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व इस पद पर एम. जामुलकर सेवारत थे। क्षेत्रीय मुख्यालय में अतिरिक्त मुख्य अभियंता का पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री गुप्ता ने कंपनी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्ग क्षेत्र में विद्युत विकास की गति को आगे बढ़ाने में टीमवर्क के साथ सतत् प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति को प्राथमिकता देते हुए राजस्व बकाया को कम करने प्रयासरत रहेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व श्री गुप्ता मुख्य अभियंता, संचारण संधारण, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, रायपुर कार्यालय में अधीक्षण अभियंता के पद पर पदस्थ थे। श्री गुप्ता छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र कें वृत्त कार्यालय में अधीक्षण अभियंता के पद पर सफलतापूर्वक सेवाएं दे चुके हैं। दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक अशोक कुमार ने पदोन्नति उपरांत दुर्ग क्षेत्र में पदभार ग्रहण करने पर श्री गुप्ता को बधाई एवं सफ ल कार्यकाल के लिए शुुभकामनाएं दी। दुर्ग क्षेत्र के सभी
कार्यपालन, सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता सहित अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने श्री गुप्ता को अपनी शुुभकामनाएं दी।

