

बालोद। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिचबोड में देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित नेहरूके जन्म दिवस पर बालदिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था में बाल परिषद के द्वारा पंडित नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर केंद्रित विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न छात्र छात्राओं ने विचार रखे छात्र प्रेरणा ने नेहरू जी की जीवनी, हर्ष कुमार ने उनके व्यक्तित्व,डोमेन्द्र ने आजादी और नेहरू जी, भारत में नेहरू जी के योगदान पर चांदनी ने विचार रखें इस अवसर पर लीलेश्वरी, तनुजा, ऋतु, निशा लक्की रजक ने भी सभा मे विचार प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम में अंचल के वरिष्ठ पत्रकार पोषण साहू ने बच्चों को सफलता के लिए मार्गदर्शन देते हुए शुभकामनाएं दी। श्री साहू ने कहा कि कोई भी बच्चा परीक्षा में फेल होने के बाद निराश ना हों और कोई भी गलत कदम ना उठाएं। पेपर केवल कागज का टुकड़ा है लेकिन आप किसी के दिल के टुकड़े हो। संस्था के प्रधानपाठक सी एस निर्मलकर ने बच्चों को नेहरू जी के जीवन की प्रेरक घटनाक्रमों को बताकर उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। संस्था के शिक्षक द्रोणकुमार सार्वा ने भारत की सांस्कृतिक विरासतों पर चर्चा करते हुए उनकी पुस्तक भारत एक खोज के सम्बंध में अपने विचारों से बच्चों को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में संस्था के शिक्षिका मनीषा मेश्राम,मधु नेताम सहित सहयोगी भीष्म साहू व शाला प्रबन्ध समिति के वरिष्ठ सदस्य सुन्दरठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र फणीशकुमार देवांगन ने किया।इस अवसर पर बच्चों को टॉफियां भी बाँटी गई।








