

दुर्ग। श्री गौड़ ब्राम्हण समाज, दुर्ग द्वारा आयोजित दीपावली मिलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एवं अन्नकूट प्रसादी का आयोजन 6 से 10 नवम्बर तक आयोजित किया गया है। जिसमें विभिन्न प्रयियोगिता, सास्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। गौड़ ब्राम्हण समाज के पूरे एक सप्ताह के आयोजन में बहुत सी महिलाओं, बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई एवं प्रस्तुति दी, जिसमें सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिवस सम्मान समारोह पुरस्कार वितरण, अतिथि सम्मान, एवं अन्नकूट प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा, समाज के सरंक्षक लखनलाल शर्मा, संरक्षक रामफ ल शर्मा ,सरंक्षक अनिल शर्मा एवं यज्ञदत्त शर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम में समाज की महिलाओं द्वारा एक विशेष प्रस्तुति दी गयी जिसमें महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ की वेशभूषा छत्तीसगढ़ी पारंपरिक सुआ नृत्य प्रस्तुत किया जिसे देख समाज की महिलाएंए पुरुष एवं बच्चे झूम उठे और सुआ नृत्य कर रही महिलाओं के साथ नाचने लगेए सुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी पूरे प्रदेश से आये हुए सामाजिक गणों ने कार्यक्रम की प्रशंशा की ओर सुआ नृत्य कर रही महिलाओं को पुरस्कृत कियाए गौड़ ब्राम्हण समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने पूरे एक सप्ताह तक आयोजित किये गए कार्यक्रम में पूरे देश के विभिन्न प्रदेशों विभिन्न भाषाओं के नृत्य प्रस्तुत किये।
कुर्सी दौड़ में तीन ग्रुप में अलग- अलग प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया जिसमे, प्रथम ग्रुप में अभिषेक शमा, द्वितीय अनमोल फु लबाज, प्रथम. सोनम शर्मा, द्वितीय सपना शर्मा, प्रथम. चंदादेवी शर्मा, द्वितीय. राधा शर्मा, रंगोली प्रतियोगिता में दो वर्गों में
प्रथम. मधु शर्मा, द्वितीय. श्वेता शर्मा, प्रथम. संजना शर्मा, द्वितीय. अनन्या शर्मा।
मेहंदी प्रतियोगिता में दो वर्गों म, प्रथम.राधा शर्मा, द्वितीय. सोनू मिसर, एशु शर्मा, आयुषी शर्मा,
वेस्ट से बेस्ट सामग्री बनाओं प्रतियोगिता
प्रथम- अक्षिता शर्मा, द्वितीय, खुशी शर्मा, प्रथम. पूजा शर्मा, द्वितीय. सोनम फ ुलबाज
डांस प्रतियोगिता तीन वर्गों में थी।प्रथम-समर्थ शर्मा, द्वितीय-श्रेया शर्मा, तृतीय. ख्याति शर्मा, सामूहिक प्रथम-भव्या, राघव शर्मा, द्वितीय- अंशिका, सुनिधि शर्मा, प्रथम- निशा शर्मा, द्वितीय. श्रीमती निधि व्यास, तृतीय-श्रीमती खुशबू शर्मा रही सभी को समाज की तरफ से मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही साथ पूरे देश, प्रदेश एवं जिले में शिक्षा, खेलकूद, सामाजिक, एवं अन्य क्षेत्र में विशेष उपलब्धि, विशेष अंक, मेडल अर्जित करने वाले सामाजिक युवक युवतियों को भी सामाजिक प्रतिभा सम्मान से पुरस्कृत किया गया, समाज द्वारा सभी प्रतियोगिता के निर्णायको का भी सम्मान किया गया, साथ ही साथ 1 सप्ताह के आयोजन में विशेष सहयोग एवं मेहनत करने वाली 10 महिलाओं को पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन समाज के सचिव अजय शर्मा, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन बंटी शर्मा ने किया। आज के आयोजन में राजेंद्र शर्मा, उमेश शर्मा, रमेश शर्मा, प्रमोद जोशी, अजय शर्मा, आशीष फ ुलबाज, विजय शर्मा आदि उपस्थित थे।
0000000000000000000000000








