Prabhat TVPrabhat TV
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, March 22
Trending
  • फिल्म ‘भोला’ के लिए अजय देवगन ने लिए इतने करोड़….
  • ‘कुंडली भाग्य’ में ली इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन ने धमाकेदार एंट्री….
  • रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को दी टक्कर..
  • चेन्नई में टीम इंडिया के डग आउट में पहुंचे धोनी….
  • भारतीय टीम तीसरे वनडे में इसप्लेइंग 11के साथ उतरेगी….
  • IND vs AUS: चेन्नई वनडे में होगा बड़ा ये कमाल….
  • IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के साथ ही खत्म होगा इस खिलाड़ी का करियर….
  • राजनांदगांव : चैत्र नवरात्रि पर सजा मां बम्लेश्वरी का दरबार, 7300 ज्योति कलश होंगे प्रज्जवलित…
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Prabhat TV Prabhat TV
Banner
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Prabhat TVPrabhat TV
Home»छत्तीसगढ़»वृद्धजनों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- मोहले
छत्तीसगढ़

वृद्धजनों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- मोहले

adminBy adminNovember 9, 2019No Comments3 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email
Share
WhatsApp Facebook Twitter Email

n

आनंदाश्रम का लोकार्पण, मुंगेली जिले के समाचार प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिदिन आनंदाश्रम में उपलब्ध करायेंगे नि:शुल्क समाचार पत्र
मुंगेली।
मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा है कि वृद्धजनों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उनके आशीर्वाद और बताये गये रास्ते पर चलकर हर व्यक्ति आगे बढ़ता है। श्री मोहले आज मुख्य अतिथि के आसंदी से मुंगेली जिला मुख्यालय के समीप ग्राम रामगढ़ में वृद्धजनों के लिए 39 लाख 14 हजार रूपए की लागत से नवनिर्मित आनंदाश्रम के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बघेल ने की।
मुख्यमंत्री श्री मोहले ने कहा कि मुंगेली जिले में वृद्धजनों के लिए आनंदाश्रम का प्रारंभ किया गया हैए जो हर्ष और खुशी की बात है। उन्होने आनंदाश्रम प्रारंभ करने के लिए कलेक्टर एवं जिला प्रशासन को अपनी बधाई दी। उन्होने कहा कि यहां आनंदाश्रम होने से सबके मन में प्रसन्नता झलक रही है। उन्होने कहा कि बुजुर्गो की सेवा भगवान की सेवा के समान है। उन्होने कहा कि वृद्ध हो जाने के पश्चात वृद्धजन अपने आप को असहाय महसूस करते है। उन्हें एकांकीपन का अनुभव नहीं हो। इस हेतु उन्होने वृद्धजनों का समुचित देखभाल करने की बात कही। इसके अलावा वृद्धजनों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन होनी चाहिए। जिससे वृद्धजन मन लगाकर आनंदाश्रम में रह सकेंगे। इस अवसर पर श्री मोहले ने वृद्धजनों से सौजन्य मुलाकात की और उनकी हालचाल जाना। शुभारंभ समारोह को जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बघेल ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि आनंदाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को अपनापन का एहसास होनी चाहिए। वृद्धजनों को अपनापन का एहसास दिलाना एक सामाजिक दायित्व है। उन्होने कहा कि वृद्धजन बच्चों की भांति होते है। बच्चों की तरह ही उनकी सेवा होनी चाहिए। उन्होने कहा कि आनंदाश्रम में वृद्धजनों का घर जैसे सम्मान मिलना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सोनी ने संबोधित करते हुए कहा कि वृद्धजन हमारे पथप्रदर्शक होते है। उनके आशीर्वाद से हमें सफलता मिलती है।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि वृद्धजनों के पास अनुभवों का खजाना होता है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज आगे बढ़ता है। उन्होने कहा कि मुंगेली जिले में वृद्धाश्रम की मांग बहुत दिनों से की जा रही थी। यह मांग सबकी सहयोग से आज पूरी हो गई है। अब वृद्धजनों को कही भी भटकना नहीं पड़ेगा। यहां उन्हे घर जैसी सुविधा मिलेगी और वे मन लगाकर यहां रह सकेंगे। समारोह को वरिष्ठ नागरिक संघ के श्री सोलंकी और ग्राम रामगढ़ के सरपंच श्री संजय सोनी ने भी संबोधित किया।

n
Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
Previous Articleकांग्रेस, झामुमाे और राजद विधानसभा चुनाव साथ लड़ेंगे, सीटों का ऐलान आज
Next Article 1.67 करोड़ से 11 वार्डों में विकास कार्यों की हुई शुरुवात
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव : चैत्र नवरात्रि पर सजा मां बम्लेश्वरी का दरबार, 7300 ज्योति कलश होंगे प्रज्जवलित…

March 22, 2023

फ्लेक्स घोटाला मामला: नगर निगम के पूर्व आयुक्त सहित चार अफसरों पर FIR…

March 22, 2023

भिलाई नगर निगम कमिश्नर ने उप अभियंता को किया सस्पेंड, ठेकेदार का अनुबंध भी निरस्त…

March 22, 2023

Comments are closed.

RO-12338/162
RO-12338/162
ADV
व्यापार

कोयले की कीमत पर आया बड़ा अपडेट….

March 21, 2023

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम..

March 21, 2023

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 261 अंक चढ़ा, निफ्टी 17 हजार के पार….

March 21, 2023

एक साल में 6.5 फीसदी तक बढ़ गईं दूध की कीमतें….

March 21, 2023
PTV Youtube Channel

शादीशुदा महिलाएं भी बन सकती हैं मिस यूनिवर्स

By adminAugust 22, 2022

मिस यूनिवर्स को लेकर एक नया नियम बनाया गया है। जिसके तहत अब शादीशुदा महिलाएं…

Contact
Contact

रमेश भगत
संपादक – प्रोप्राइटर
www.prabhattv.com
एड्रेस : F – 173 , आकाश गंगा , सुपेला , भिलाई , जिला – दुर्ग , छत्तीसगढ़

प्रभात मीडिया की सम्बद्ध संस्था www.prabhattv.com

मोबाइल : 9827181344

Email : prabhattvcg@gmail.com

असिस्टेंट कंसल्ट : छत्तीसगढ़ प्रभात ( वीकली न्यूज पेपर )
रजिस्ट्रेशन नंबर : CHHHIN / 2003 /14408

Facebook Twitter YouTube
About

Welcome to PrabhatTv, your number one source for the local news of chhattisgarh. We’re dedicated to providing you the very best and authentic video news of chhattisgrah state.

Copyright © 2023. PrabhatTv .
  • Home
  • Lifestyle
  • Fashion
  • Celebrities
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.