

कार्यक्रम में झूमर नृत्य एवं गरबा नृत्य ने संमा बांधा
राजनांदगांव। शहर की जागरूक एवं समाजसेवी महिलाओं को संगठन कस्तुरबा महिला मंडल में अन्नकूट पर्व एवं दीपावली मिलने कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडीशनल एसपी सुरेशा चौबे थीए जिन्होंने शहर की समस्त समाजसेवी मंडलों की बहनों को अन्नकूट पर्व की बधाई एवं दीपावली की बहुत.बहुत शुभकामनाए दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कस्तुरबा महिला मंडल की कार्यकारिणी अध्यक्ष श्रीमती शारदा तिवारी अधिवक्ता ने की कस्तुरबा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती माहेश्वरी एवं उपाध्यक्ष कंचन चौबे सहित लायंस क्लब की निमिषा ठक्कर कान्हा महिला मंडल की अर्चनादास खंडेलवाल महिला मंडल की राधा खंडेलवाल तृष्टि चैतवानी ने पूरे विधि विधान के साथ भगवान श्री कृष्ण राधा की अन्नकूट महोत्सव में पूजा आराधना की और विभिन्न पकवानो का भोग लगाया। इस दौरान मंत्रोपच्चार के बीच फूलों की वर्षो की गई। महिला मंडल वरिष्ठ शारदा तिवारी ने बताया कि अन्नकूट पूजा के पश्चात भगवान श्री कृष्ण राधा के भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समता महिला मंडलए आराधना महिला मंडलए माहेश्वरी महिला मंडल भगवान महिला मंडल के सम्मानित लोगों द्वारा जमकर झूमर नृत्य किया गया वही सदस्यों ने भांगड़ा नृत्य कर कार्यक्रम को ऊंचाईयां दी।
मंडल की उपाध्यक्ष कंचन चौबे ने बताया कि शहर की सभी समाज सेवी महिला बहनों द्वारा प्रतिवर्ष महिला दिवस पर कार्यक्रम किये जाते है तथा अन्नकूट पर्व सहित दीपावली मिलन कार्यक्रम की धूम बनी रहती है। श्रीमती चौबे ने सभी उपस्थितजनों का आभार प्रदर्शन किया अंत में अन्नकूट पर्व की महाप्रसादी वितरित की गई।








