

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला के संपन्न हुए मंडल अध्यक्षों के चुनाव के पश्चात नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी से आज उनके निवास जाकर सौजन्य भेंट की इस दौरान जिला मंत्री संतोष सोनी प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य कुमुद बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह संपूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी के रीति-नीति के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी ने समस्त नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्षों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
जिलाध्यक्ष उषा टावरी से मुलाकात करने वाले नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों में कसारीडीह बोरसी मंडल अध्यक्ष सतीश समर्थ,चंडी शीतला मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, गंजपारा सदर बाजार मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा, पटरी पार मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल, जेवरा सिरसा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव,अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, उतई मंडल अध्यक्ष फत्ते वर्मा, धमधा मंडल अध्यक्ष नवीन जैन, अहिवारा मंडल अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, लिटीया बोरी मंडल अध्यक्ष श्रवण देशमुख उपस्थित रहे।








