

दुर्ग. राजपूत क्षत्रिय युवा महासभा छ.ग. के द्वारा इस दीपावली के पावन पर्व में ‘‘आओं बाॅंटे खुशियाॅं’’ यह मुहिम चलाया जा रहा हैं जिसके अंतर्गत प्रदेश में जितने भी क्षत्रिय युवा बंधु है सभी अपने स्वेच्छा से निर्धन,गरीब,अनाथ आश्रम,वृद्धाश्रम व असहाय, लोगों के साथ मिलकर दिपावली मना रहे, जहाॅं कपडे़,साॅंल,फल,फटाके,दीपदान ईत्यादी भेंट कर रहें है व जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान कर रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी सभी जिलों के अध्यक्ष व प्रभारीयों को सौंपी गई हैं। दुर्ग ईकाई सचिव ठाकुर युवराज सिंह जी ने स्वंय उपस्थित होकर युवाओ के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़े रहने की बात की। प्रदेश कोषाध्यक्ष ठा.घनश्याम सिंह जी ने युवाओं की इस पहल की सराहना की हैं। युवा प्रदेश संगठन मंत्री ठा. पंकज सिंह पारस ने कहा कि रामायण के अनुसार भगवान श्री राम चौदह वर्श वनवास के बाद अयोध्या लौटे थें तब से घरों घर दीपोत्सव मनाया जाता हैं हमारा उदद्ेष्य यह है कि किसी भी क्षेत्र में कोई भी परिवार दीपावली की खुषी मनाने से वंचित ना हों। प्रायः देखा जाता हैं कि कई परिवार आर्थिक तंगी,बेरोजगारी,गरीबी के कारण उनका परिवार इस महापर्व की खुषी नही मना पाता हैं। हमारा प्रयास है कि लोग इसी तरह मिलजुल कर दीपावली मनाये और लोगो के मन में एक दुसरे के प्रति प्रेम,सहानुभुति, सहयोग व सद्भावना जागृत हों। वाशु सिंह ने असहाय लोगो से बात की व उन्हे दिपावली अच्छे से मनाने की अपील की। सहयोग हेतु उपस्थित दुर्ग युवा संगठन मंत्री प्रदेश संचार मंत्री ठाकुर मुकेश सिंह पाराशर, जिलाध्यक्ष पुरन सिंह वत्स,सचिव हेमन्त सिंह,सांस्कृतिक मंत्री ठाकुर राजू सिंह,रेवेंद्र सिंह,गिरीश सिंह,सुरज सिंह उपस्थित थें।








