बालोद। दीपावली के एक माह पूर्व से बालोद नगरवासियों के लिए पालिकाध्यक्ष की पहल से सौगातों की झड़ी लग गई। मंत्रियों से चर्चा कर नगरवासियों की सुविधाओं व नगर की सुंदरता के लिए करोड़ों कार्य स्वीकृत कराये। अब पांच दिन की दीपावली खत्म होने के बाद बालोद नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने नगरवासियों के लिए ओपन जिम की व्यवस्था कर दी। ज्ञात हो कि प्रतिदिन सैकड़ो लोग नगर के हृदय स्थल गंगा सागर तालाब के किनारे बने गार्डन में सैर करने व मनोरंजन के लिए पहुँचते हैं। वैसे तो सुबह से लेकर देर रात तक यहां हज़ारो लोग मनोरंजन के साथ समय व्यतीत करने पहुंचते हैं। लेकिन खास तौर पर सुबह और शाम को जो लोग यहां पहुंचते है वह व्यायाम भी करते है। जिसको देखते हुए नपाध्यक्ष श्री चोपड़ा ने प्राकृतिक वातावरण में जिम की सामग्री लगा दी। जिससे लोग अब प्राकृतिक वातावरण में जिम के उपकरणों के साथ व्यायाम कर सकेंगे।
व्यायाम सामग्री की मांग पर ओपन जिम की व्यवस्था
गंगासागर उद्यान में सुबह शाम लोग सैर सपाटा करने आने वाले लोगों ने विगत दिनों नपाध्यक्ष से उद्यान में व्याम सामग्री की मांग की थी। जिस पर तत्परता दिखाते हुए नपाध्यक्ष श्री चोपड़ा ने उद्यान में ओपन जिम की व्यवस्था कर दी है। नपाध्यक्ष ने कहा कि उक्त उद्यान में सबसे ज्यादा महिलाए पुरुषोंए युवाओं व बच्चे सैर सपाटे के लिए सुबह शाम पहुंचते हैं। ऐसे में यहां ओपन जिम उपकरण लगने से सभी को व्यायाम करने में सुविधा होगी। इसी उद्देश्य से यहां ओपन दिन की व्यवस्था की गई है। इन उपकरणों में महिला पुरुषों बुजुर्गों व बच्चों के लिए व्यायाम करने की सुविधा को ध्यान में रखा गया है। श्री चोपड़ा ने कहा कि यह आम जनों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
०००००००००००००

