दुर्ग। केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में व्याप्त आर्थिक मंदी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण एवं शहर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन गांधी प्रतिमा के पास किया गया। कांग्रेसजनों ने बरसते पानी मे धरना प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार के आर्थिक नीतियों की जमकर निंदा करते हुए शीघ्र ही आर्थिक नीतियों में सुधार की मांग की गई। विधायक अरूण वोरा ने कहा कि मोदी के गलत नीतियों के कारण पूरे देश में आर्थिक मंदी व्याप्त है जिसके कारण देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है और लाखों युवक बेरोजगार हो गए हैं उनका जीवन निर्वाह करना मुश्किल हो गया है। शहर जिला अध्यक्ष आर एन वर्मा ने धरना प्रदर्शन में कांग्रेसजनों को मोदी की आर्थिक नीतियों के खिलाफ सड़क में उतरकर विरोध करने की अपील की। तुलसी साहू ने कहा कि मोदी की आर्थिक मंदी से सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भी प्रभावित है उनके कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ गए है। धरना प्रदर्शन को पूर्व मंत्री बी डी कुरैशी, पूर्व महापौर नीता लोधी, अब्दुल गनी, रत्ना नारमदेव,अलख नवरंग, हेमशंकर शर्मा, संतोष राणा, याकूब, नंद कुमार सेन, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, डी कामराजू, अनीता तिवारी, हेमलता साहू, नासिर खोखर, देवेश मिश्रा, इंद्रजीत भाटिया, शिवाकांत तिवारी, जावेद खान, पुरेन्द्र वर्मा, समयलाल साहू, अब्दुल कादिर सिद्दीकी, अमित जैन आदि ने अपने विचारो से मोदी के आर्थिक नीतियों की कड़ी निंदा किये। कार्यक्रम का संचालन अल्ताफ अहमद ने किया और आभार प्रदर्शन महामंत्री नीलेश चौबे ने किया।
००००००००००००००००००

