बेमेतरा। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने कल बेमेतरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिलई में निर्मित गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान गौठान प्रबंधन समिति को सक्रिय करने एवं गौठान का संचालन गौठान प्रबंधन समिति के माध्यम से किए जाने हेतु निर्देश प्रसारित किया गया। साथ ही गौठान स्थल पर ही स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियों से जोड़ते हुए दायित्व दिए जाने हेतु निर्देश दिया गया। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को ग्राम गौठान समिति एवं चरवाहों को उचित प्रशिक्षण दिया जाकर वर्मी कंपोस्ट एवं गोबर खाद तैयार किए जाने हेतु निर्देश दिया गया। पशुपालन विभाग के अधिकारियों को भी नियमित रूप से गठान का निरीक्षण करने एवं पशुओं के स्वास्थ्य समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देश दिया गया। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के उपस्थित अधिकारियों को ग्राम पंचायत में बाड़ी विकास किए जाने हेतु निर्देश प्रसारित किया गया। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बिलई में गौठान प्रबंधन हेतु उचित मार्गदर्शन एवं कार्य संपादन हेतु कृषि महाविद्यालय बेमेतरा हस्तांतरित किया गया। ग्राम पंचायत बिलाई में कृषि महाविद्यालय के डीन एवं उनके विशेषज्ञों द्वारा प्रसारित निर्देश अनुसार कार्य संपादित किए जाने हेतु विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्यकार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, कृषि महाविद्यालय बेमेतरा डीन के.पी वर्मा, उप संचालक कृषि एच.एस.राजपूत, जनपद पंचायत बेमेतरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री कांति ध्रुव, नवीन साहू परियोजना अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा, कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत अरविंद कश्यप, पशु चिकित्सक श्री हेमंत बेमेतरा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी के साथ साथ ग्राम पंचायत बिलई के सरपंच सचिव चरवाहे महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
००००००००००००००००००००००००००००

